Ram Navmi 2024 : रामलला को लगाया जाएगा 56 प्रकार का भोग प्रसाद, धूमधाम से मनाई जाएगी राम नवमी

UPT | रामलला के लिए भोग प्रसाद

Apr 16, 2024 15:42

रामलला के अभिषेक के बाद पहले बड़े धार्मिक अवसर राम नवमी के लिए अयोध्या सज रही है, बुधवार को चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन रामलला के लिए 56 प्रकार के 'स्वादिष्ट भोजन' तैयार किए जाएंगे। उत्सव की सभी व्यवस्थाएं ट्रस्ट द्वारा की जा रही हैं और राम नवमी का अवसर बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

Ayodhya News : रामलला के अभिषेक के बाद पहले बड़े धार्मिक अवसर राम नवमी के लिए अयोध्या सज रही है, बुधवार को चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन रामलला के लिए 56 प्रकार के 'स्वादिष्ट भोजन' तैयार किए जाएंगे। उत्सव की सभी व्यवस्थाएं ट्रस्ट द्वारा की जा रही हैं और राम नवमी का अवसर बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। ट्रस्ट सजावट का प्रबंधन भी कर रहा है। राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी, आचार्य सत्येन्द्र दास ने भी समारोह को विशेष बताया क्योंकि यह 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद पहली बार हो रहा है। इस मौके पर दोपहर 12:16  बजे पांच मिनट के लिए भगवान राम का सूर्य अभिषेक भी किया जाएगा।

राम नवमी पर दोपहर 12:16 बजे 5 मिनट के लिए सूर्य की किरणें भगवान रामलला के माथे पर पड़ेंगी। जिसके लिए महत्वपूर्ण तकनीकी व्यवस्था की जा रही है। वैज्ञानिक इसके लिए काम कर रहे हैं। 

रामलला के लिए भक्तों ने दी प्रसाद की सामग्री
भगवान रामलला का जन्म उत्सव रामनवमी दोपहर में मनाई जाएगी और भगवान को विभिन्न प्रकार के प्रसाद चढ़ाए जाएंगे। मंगलवार को भक्तों द्वारा 56 प्रकार के भोग प्रसाद की सामग्री दी गयी है, जिसे बुधवार को दोपहर में भगवान को अर्पित किया जायेगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने उत्सव के दौरान आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। 
  ब्रह्म मुहूर्त में भक्तों के लिए व्यवस्था
ट्रस्ट ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया कि रामनवमी के दिन, ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 3:30 बजे से भक्तों के लिए कतार में लगने की व्यवस्था की जाएगी। ट्रस्ट ने दर्शन की अवधि भी 19 घंटे तक बढ़ा दी है, जो मंगला आरती से शुरू होकर रात 11:00 बजे तक जारी रहेगी। चार भोग अर्पण के दौरान सिर्फ पांच मिनट के लिए पट बंद रहेगा। इस उत्सव का प्रसारण पूरे अयोध्या में लगभग सौ बड़ी एलईडी स्क्रीन पर किया जाएगा। ट्रस्ट के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी लाइव प्रसारण होगा।

राम मंदिर में 1 लाख से ज्यादा लड्डू भेजे जाएंगे 
राम नवमी, चैत्र नवरात्रि का नौवां या आखिरी दिन इस साल विशेष होगा क्योंकि जनवरी में अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन किया गया था और भक्तों ने राम लला की एक झलक देखी थी। प्रसाद में 1,11,111 किलोग्राम लड्डू मिलने से राम मंदिर में भव्य उत्सव मनाया जाएगा। देवराहा हंस बाबा ट्रस्ट 17 अप्रैल को राम नवमी 2024 के अवसर पर अयोध्या में राम मंदिर के लिए 1,11,111 किलोग्राम लड्डू भेजेगा। ट्रस्ट ने 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए 40,000 किलोग्राम लड्डू भी भेजे थे।

Also Read