अयोध्या गैंगरेप : जिला महिला अस्पताल में पीड़िता से मिले कांग्रेसी नेता, जांच के बाद दोषियों पर करें सख्त कार्रवाई

UPT | कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने की गैंगरेप पीड़ित से बातचीत

Aug 05, 2024 20:11

जिला महिला अस्पताल से लखनऊ रेफर होने से पूर्व पीड़िता से मिलने अयोध्या कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। पीड़िता से भी बातचीत

Short Highlights

*सत्ताधारी दल इस जघन्य काण्ड को बना रहा राजनीति का मुद्दा*

*सरकार पीड़िता के लिए करे उपयुक्त चिकित्सीय प्रबंध करना चाहिए*

Ayodhya News : भदरसा रेपकांड की पीड़िता से राजनेताओं के मिलने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। जिला महिला अस्पताल से लखनऊ रेफर होने से पूर्व पीड़िता से मिलने अयोध्या कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। पीड़िता से भी बातचीत के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने कहा की प्रकरण में जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रतिनिधि मंडल की अगुवाई जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की। 

पीड़िता से मिलकर हाल जानने के बाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि घटना निंदनीय है। प्रकरण की जांच के बाद जो भी सम्बन्धित दोषी पाया जाए। उसके खिलाफ सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसी को भी इस मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए। आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल इस जघन्य काण्ड को राजनीति का मुद्दा बना रहा जिसकी जितनी निंदा कीजिए उतना कम है।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल कांग्रेस पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय ने कहा कि हम लोगों की संवेदना पीड़िता के साथ है। सरकार को पीड़िता के लिए उपयुक्त चिकित्सीय प्रबंध करना चाहिए तथा इस मुद्दे को राजनीतिक रंग न देकर न्यायालय को स्वतः संज्ञान लेकर बालिका के समुचित सुरक्षा की व्यवस्था की जानी चाहिए। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल में अयोध्या जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, महिला  जिला अध्यक्ष रेनू रॉय, महिला मोर्चे की महानगर अध्यक्ष सविता यादव, उमेश उपाध्याय, रोहित यादव शामिल रहे।

Also Read