प्राण प्रतिष्ठा : अयोध्या पहुंची इलेक्ट्रिक कारें, श्रद्धालुओं को देना होगा सफर के लिए इतना किराया

Uttar Pradesh Times | ई व्हीकल

Jan 03, 2024 14:37

अभी तक 12 इलेक्ट्रिक कार अयोध्या पहुंच चुकी है। जानकारी के मुताबिक 22 जनवरी के पहले और 12 इलेक्ट्रिक कारें अयोध्या पहुंच सकती है। रामनगरी निर्माण के साथ-साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखा जा रहा है। इसलिए अयोध्या को जीरो कार्बन एमिशन युक्त ई व्हीकल परिवहन सुविधा से लैश किया जा रहा है।  

Ayodhya News : अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा के लिए सारी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर निर्माण से लेकर शहर को भी विकसित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के अनुसार सारी तैयारियां की जा रही है। इसी कड़ी में रामनगरी अयोध्या में इलेक्ट्रिक कार की पहली खेप पहुंच चुकी है।

प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए अयोध्या में 12 इलेक्ट्रिक कार पहुंच चुकी है। इन सभी कारों को अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर फिलहाल खड़ा किया गया है। जानकारी के मुताबिक 22 जनवरी के पहले और 12 इलेक्ट्रिक कारें अयोध्या पहुंच सकती है। रामनगरी निर्माण के साथ-साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखा जा रहा है। इसलिए अयोध्या को जीरो कार्बन एमिशन युक्त ई व्हीकल परिवहन सुविधा से लैश किया जा रहा है।

घंटे के हिसाब से भी बुक कर सकते हैं इलेक्ट्रिक कार
इलेक्ट्रिक कार में सफर करने के लिए किराए भी तय किये गए हैं। अगर श्रद्धालु 10 किलोमीटर कार में सफर करते हैं तो 250 रुपए का भुगतान करना होगा। 20 किलोमीटर चलने पर 400 रुपए देना होगा। अगर कोई राम भक्त घंटे के हिसाब से बुक करते हैं तो वो सुविधा भी उपलब्ध है। 6 घंटे के 1500 रुपए,  8 घंटे या 80 किलोमीटर कार चलती है तो 2000 का भुगतान करना होगा।

यह खबर भी पढ़ें :- पीएम मोदी की अपील : मंदिरों के लिए 14 जनवरी से शुरू करें यह अभियान, सभी मंदिरों में हो यह काम

Also Read