Ayodhya News : लाइसेंसी बंदूक से युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

फ़ाइल फोटो | रोहित सिंह

Aug 28, 2024 01:34

अयोध्या जनपद के खण्डासा थाना क्षेत्र के गहनाग गांव में 36 वर्षीय युवक रोहित सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना की...

Ayodhya News : अयोध्या जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र के गहनाग गांव में 36 वर्षीय युवक रोहित सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली
जानकारी के अनुसार, खण्डासा थाना क्षेत्र के गहनाग रायपट्टी गांव निवासी 36 वर्षीय रोहित कुमार सिंह पुत्र स्व. हरिश्चंद्र सिंह ने मंगलवार की सुबह करीब 8.30 बजे अपने छोटे भाई मोहित कुमार सिंह की लाइसेंसी बंदूक से घर के अंदर खुद को गोली मार ली। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वालों की मानें तो शाम को हंसी-खुशी जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। किसी प्रकार की कोई ऐसी बात नहीं थी कि ऐसा कदम उठा लें। घटना से घर मे कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजनों की सूचना पर खण्डासा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक रोहित सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने लाइसेंसी बंदूक से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या क्यों की पुलिस इसका पता लग रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक रोहित सिंह के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 18 वर्ष का और छोटा 14 वर्ष का है, जो लखनऊ में पढ़ाई कर रहे हैं। रोहित घर पर रहकर खेती किसानी का काम कर रहे थे। 

कारणों की छानबीन करेगी पुलिस
पुलिस क्षेत्र अधिकारी मिल्कीपुर यश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया है। क्षेत्राधिकारी का कहना है कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

Also Read