अयोध्या : राम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के उपयोग के लिए तैयार हुआ आरओ प्लांट और शौचालय

Uttar Pradesh Times | राम मंदिर

Jan 01, 2024 13:19

जानकारी के मुताबिक शनिवार को इन सुविधाओं का ट्रायल किया गया। ट्रायल के माध्यम से सारे सुविधाओं को अच्छे से चेक किया गया। मंदिर में रोज लाखों लीटर पानी की आपूर्ति होनी है। मंदिर परिसर में तीन सौ से अधिक शौचालय का निर्माण किया गया है।

Short Highlights
  • जानकारी के मुताबिक ये सारी सुविधाएं 1 जनवरी 2024 से शुरू हो जाएंगी। 
Ayodhya News : राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा इस महीने 22 जनवरी को होने जा रही है। जिसके बाद देश भर से श्रद्धालु अयोध्या रामलला के दर्शन को आएंगे। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि रोज लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामनगरी आएंगे। इसलिए राम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से लाखों की संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के हर तरह की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। 

परिसर में आरओ प्लांट और शौचालय बनाया जा रहा है 
श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से परिसर में पानी के लिए आरओ प्लांट और शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को इन सुविधाओं का ट्रायल किया गया। ट्रायल के माध्यम से सारे सुविधाओं को अच्छे से चेक किया गया। मंदिर में रोज लाखों लीटर पानी की आपूर्ति होनी है। मंदिर परिसर में तीन सौ से अधिक शौचालय का निर्माण किया गया है। इसके आलावा अग्नि शमन सयंत्रो का भी ट्रायल किया गया। जानकारी के मुताबिक ये सारी सुविधाएं 1 जनवरी 2024 से शुरू हो जाएंगी। 

हर रोज करीब 3 लाख श्रद्धालु आएंगे अयोध्या
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 22 जनवरी को भव्‍य प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद हर रोज करीब 3 लाख श्रद्धालु अयोध्या आएंगे। उसके हिसाब से सारी तैयारियां की जा रही है। मास्‍टर प्‍लान 2031 के अनुसार अयोध्या शहर को एक वैश्विक पर्यटन स्थल बनाने का प्‍लान है।अयोध्या शहर के लिए आर्किटेक्ट सी पी कुकरेजा ने मास्टर प्लान और विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है। इससे यह भी उम्मीद किया जा रहा है कि अयोध्या में पर्यटन का विकास तेजी से होगा और ये शहर विश्व स्तर पर अपनी एक पहचान बनाएगा। जानकारी के अनुसार, अयोध्या को विकसित करने के लिए लगभग 178 परियोजनाएं हैं, जिन्‍हें समय से पूरा करने के लिए 37 विभाग काम कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें :- Good News : अयोध्या से आनंदविहार नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन 4 जनवरी से नियमित चलेगी

Also Read