दुखद : चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा

UPT | अयोध्या।

Sep 14, 2024 22:19

ग्राम सहुलारा निवासी राम लखन (60) पुत्र शिवराम को शनिवार भोर सांप ने डस लिया। जानकारी होते ही सुबह 5 :15 बजे परिवार के लोग उन्हे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

Short Highlights
  • इनायतनगर क्षेत्र के ग्राम सहुलारा में शनिवार सुबह हुई घटना
  • मौत की सूचना मिलते ही घर में मचा कोहराम, गांव में शोक
Ayodhya News  :  घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग को सांप ने डस लिया। इसकी जानकारी उन्होंने घर वालों को दी। थोड़ी ही देर में गांव वालो की भारी भीड़ जुट गई। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।  शव को मोर्चरी में रखवा कर अस्पताल प्रशासन ने पोस्टमार्टम के लिए मेमो कोतवाली पुलिस को भेजा है। 

घटना इनायतनगर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सहुलारा निवासी राम लखन (60) पुत्र शिवराम को शनिवार भोर सांप ने डस लिया। जानकारी होते ही सुबह 5 :15  बजे परिवार के लोग उन्हे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।  अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आशुतोष प्रताप सिंह ने परीक्षण के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। गम्भीर हालत में इलाज शुरू हुआ लेकिन कुछ घण्टे बाद बुजुर्ग की मौत हो गई।  बुजुर्ग को जिला अस्पताल लाने वाले उनके बेटे यशवंत ने बताया कि पिताजी अपने चारपाई पर सो रहे थे।  इसी दौरान बिस्तर पर पहुंचे सांप ने उनको काट लिया। मौत की जानकारी पर घर मे कोहराम मच गया। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम  के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भेजवाया गया है। 

Also Read