Ayodhya News : वेद गुप्ता बोले-शिक्षक के बताए मार्ग पर चलकर ही हम प्राप्त कर सकते हैं अपने जीवन का लक्ष्य

UPT | भाजपा कार्यालय में सम्मानित किए गए शिक्षक।

Jul 21, 2024 20:52

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को सम्मानित किया गया...

Short Highlights
  • अच्छे गुरु का साथ हमारे भीतर आत्मविश्वास का संचार करता है
  • भाजपा कार्यालय में गुरु पूर्णिमा पर सम्मानित किए गए शिक्षक
Ayodhya News :  गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि शिक्षक हमें चलने के लिए सही मार्ग बताते हैं। जिस पर चलते हुए छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है। वह हमें शिक्षा देने के साथ सही व गलत के बीच अंतर को बताते हैं। 

भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि एक अच्छे गुरु का साथ हमारे भीतर आत्मविश्वास का संचार करता है। हमारी क्षमता व योग्यता में वृद्धि शिक्षक करता है। गुरु ही हमें ईश्वर तक पहुंचने का रास्ता बताता है। हमें अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर गुरु ले जाता है। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षक अपने छात्र को बौद्धिक, सामाजिक, भावनात्मक व नैतिक रुप में विकसित होने में मदद करता है। अच्छे गुरु का साथ किसी को भी जीवन पथ पर शीर्ष व अपेक्षित स्थान पर पहुंचने में सहायक होता है। सम्मानित होने वाले शिक्षको में आदर्श इंटर कालेज के प्रधानाचार्य वरुण प्रताप सिंह, पिठला इंटर कालेज के प्रवक्ता गोपाल जी, अक्षवेश्वर प्रसाद दूबे, डा रजींत सिंह, अशोक कुमार राही, अनिल मिश्रा, नीरज श्रीवास्तव, प्रेम जी आनंद, अनूप सिंह, रितेश जायसवाल, सुनील कुमार त्रिपाठी, उमाशंकर शुक्ला, ओम प्रकाश वर्मा, कौशलकेश गुप्ता डा कनक बिहारी पाठक शामिल रहे। मौक पर शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, संजय निषाद सहित बड़ी संख्या पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read