इश्क में टूटे उम्र के बंधन : इंस्टाग्राम पर 40 की उम्र में महिला को 18 साल छोटे युवक से प्यार, छोड़ा घर और बच्चे

UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

Oct 23, 2024 01:32

40 वर्ष की उम्र में इंस्टाग्राम पर अपने से 18 साल छोटे युवक से इश्क हुआ है। जिसके चलते महिला ने पति और उसके घर के साथ अपने कलेजे के टुकड़े भी छोड़ दिए। इश्क में बगावत कर महिला तीन महीने पहले घर से गायब हो गई थी। मगर ...

Bareilly News : शायर निदा फाजली का शेर "होश वालों को ख़बर क्या बे-ख़ुदी क्या चीज़ है, इश्क़ कीजे फिर समझिए ज़िंदगी क्या चीज़ है"...। उनकी यह शायरी बरेली देहात के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला पर बिलकुल सही बैठती है। क्योंकि, इस महिला को 40 वर्ष की उम्र में इंस्टाग्राम पर अपने से 18 साल छोटे युवक से इश्क हुआ है। जिसके चलते महिला ने पति और उसके घर के साथ अपने कलेजे के टुकड़े (दोनों बच्चे) भी छोड़ दिए। इश्क में बगावत कर महिला तीन महीने पहले घर से गायब हो गई थी। मगर, काफी मुश्किल के बाद पुलिस महिला को लेकर लौट आई, लेकिन वह पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ ही जाने पर अड़ी है। महिला के अड़ियल रुख को देखते हुए पुलिस ने उसे उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के सामने पेश कर बयान दर्ज कराने का फैसला किया है। पुलिस का कहना है कि महिला अपने प्रेमी के साथ रहने के निर्णय पर दृढ़ है। इसके बाद उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुहब्बत में बदली इंस्टाग्राम की फ्रेंडशिप
देहात के शेरगढ़ थाना क्षेत्र की महिला की 22 वर्षीय प्रेमी गोविंद से पहली मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। मगर, यहां बातचीत की शुरुआत रील्स से हुई, जो बाद में मैसेज और फिर फोन कॉल्स तक बढ़ गई। समय के साथ दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती गई और यह रिश्ता प्यार में बदल गया। इसके बाद महिला ने अपने पति और बच्चों को छोड़कर गोविंद के साथ हरियाणा के पानीपत में रहने का फैसला कर लिया। गोविंद बदायूं जिले के दातागंज थाना क्षेत्र का निवासी है। वह हरियाणा में एक प्राइवेट नौकरी करता है।


पुलिस ने तीन महीने बाद किया बरामद 
यह महिला जुलाई में अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। उसके पति ने 26 जुलाई को शेरगढ़ थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन शुरू की और महिला की लोकेशन पानीपत में मिली। पुलिस ने वहां से पुलिस महिला और गोविंद को बरामद कर लिया। इसके बाद बरेली वापस लाया गया है। मगर, जब महिला को थाने लाया गया, तो उसके पति ने बहुत मिन्नतें कीं कि वह घर वापस लौट आए। इस दौरान उनके दोनों बच्चे भी माता-पिता के बीच हो रहे विवाद को देखकर रोने लगे, लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ ही जाने पर अड़ी रही। शेरगढ़ थाने के प्रभारी आशुतोष द्विवेदी द्वारा पूछताछ के दौरान भी महिला ने पति के साथ वापस जाने से साफ इनकार कर दिया।

Also Read