बरेली नगर निगम : अब घर बैठे टैक्स जमा कर सकते हैं ग्राहक, मिलेगी इतनी प्रतिशत की छूट

UPT | बरेली नगर निगम।

Jun 13, 2024 01:49

नगर निगम ने टैक्स जमा करने के पुराने सॉफ्टवेयर को अपडेट कर दिया है। इससे शहर वासियों को घर बैठे तमाम सुविधा मिलेंगी। नगर निगम शहर की जनता को छूट के साथ घर बैठकर टैक्स जमा करने की सुविधा देने जा रहा है।

Bareilly News (Sajid Raza Khan) : नगर निगम ने टैक्स जमा करने के पुराने सॉफ्टवेयर को अपडेट कर दिया है। इससे शहर वासियों को घर बैठे तमाम सुविधा मिलेंगी। नगर निगम शहर की जनता को छूट के साथ घर बैठकर टैक्स जमा करने की सुविधा देने जा रहा है। करदाता अपने घर से बैठकर नगर निगम गूगल पे के साथ अन्य सुविधाओं से पेमेंट अदा कर सकेंगे। टैक्स जमा करने में जनता को सहूलियत हो। इसके लिए सर्वेक्षण करके प्रॉपर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम यानी (पीटीएमएस) को तैयार करवाया है। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से जनता यह जान सकेगी। उसका भवन कितना बना हुआ है। उसकी टैक्स की गणना किस तरह की की गई है। इसके साथ साथ सम्पति का पूरा ब्यौरा देखने के साथ नोटिस भी देखा जा सकेगा। सॉफ्टवेयर के माध्यम से जनता अपना टैक्स ऑनलाइन, चैक, डीडी, पाऊस मशीन के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

150 ग्राहक सेवा केंद्र पर जमा कर सकेंगे टैक्स
नगर निगम ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा से टाई अप किया है। इसके द्वारा शहरवासी बैंक के 150 ग्राहक सेवा केंद्र पर भी अपना टैक्स भी जमा कर सकेंगे। मेयर उमेश गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि नगर निगम सीमा के तहत कुल 228385 भवन चिन्हित हैं। जिनमें आवासीय, अनावासीय और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र भी शामिल हैं। सर्वेक्षण के बाद बड़े पैमाने पर नए भवनों को टैक्स के दायरे में लाया जा रहा है। नई नीति से बरेली नगर निगम को 45 करोड़ राजस्व की बढ़ोत्तरी होगी। 

टैक्स जमा करने पर मिलेगी छूट
मेयर उमेश गौतम ने कहा कि 2023 -2024 वित्तीय वर्ष -एवं 2024 -2025 का सम्पत्तिकर कर जमा करने पर 10 प्रतिशत छूट मिलेगी। इसके साथ ही ऐसे करदाता, जो ऑनलाइन भुगतान करते है। उनके अतिरिक्त 1 प्रतिशत की छूट मिलेगी। उन्होंने भी बताया कि सम्पत्ति कर जमा करने की कोई समस्या है, तो करदाता अपने जोन के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके समाधान प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही उन्होंने शहर वासियों से अपील की है कि सभी लोग समय से करों का भुगतान करें। समय से भुगतान करने पर छूट का लाभ भी उठाएं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मेयर उमेश गौतम, नगर आयुक्त निधि वत्स, डिप्टी मेयर सहित नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read