Bareilly News : आईजी ने पढ़ाया नई न्याय संहिता का पाठ, नई कानून प्रणाली से खुद को अपडेट रखने की सलाह दी

UPT | वर्कशाप का आयोजन किया गया।

Jun 11, 2024 23:18

सेमिनार में महानिरीक्षक बरेली राकेश सिंह ने पुलिस अधिकारियों को नए अधिनियमों से स्वयं को अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित किया। विवेचना की गुणवत्ता को बनाए रखने और नए आपराधिक कानून के सफल क्रियान्वयन के लिए फोरेंसिक साइंस की भूमिका और घटना स्थल प्रबंधन के संबंध में संबोधित किया।

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित रिजर्व पुलिस लाइन स्थित रविन्द्रालय में पुलिस महानिरीक्षक बरेली (आईजी रेंज) परिक्षेत्र, बरेली, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली, उपनिदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला बरेली की उपस्थिति में आपराधिक न्याय प्रणाली से संबंधित नवीन विधियों भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए वर्कशाप का आयोजन किया गया।

सेमिनार में महानिरीक्षक बरेली राकेश सिंह ने पुलिस अधिकारियों को नए अधिनियमों से स्वयं को अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित किया। विवेचना की गुणवत्ता को बनाए रखने और नए आपराधिक कानून के सफल क्रियान्वयन के लिए फोरेंसिक साइंस की भूमिका और घटना स्थल प्रबंधन के संबंध में संबोधित किया। सेमिनार में बरेली के अलावा अन्य मंडलीय जनपदों से पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण, पुलिस अधीक्षक यातायात बरेली और अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

छोटी घटना को भी लें गंभीरता से 
आईजी डॉ.राकेश सिंह ने कहा कि छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना का तुरंत संज्ञान लेने से घटना पर काबू पाया जा सकता है। बोले, छोटी घटना ही बड़ी होती है। इसलिए तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।

हर फरियादी की समस्या का हो समाधान
कार्यशाला में पुलिस अफसरों ने कहा कि थाने और चौकियों में हर फरियादी की समस्या का समाधान होना चाहिए। बोले, फरियादी का भी सम्मान हो। 

Also Read