यूपी में सबसे गर्म बरेली : तापमान ने तोड़े पुराने रिकार्ड, आसमान से बरसी आग, बिजली कटौती से लोग बेहाल

UPT | गर्मी के चलते शहर में सन्नाटा

Jun 16, 2024 20:09

बरेली में आसमान से आग बरस रही है। यहां के तापमान ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रविवार को बरेली का अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, तो वहीं न्यूनतम तापमान 34 डिग्री...

Bareilly News (Sajid Raza Khan) : यूपी के बरेली में आसमान से आग बरस रही है। यहां के तापमान ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रविवार को बरेली का अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, तो वहीं न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था। मगर, इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। शहर के रामपुर रोड की जागृति नगर, आनंद विहार, रजा कालोनी से लेकर तमाम हिस्सों में रात भर बिजली आपूर्ति नहीं हुई। एसडीओ, जेई और लाइनमैन से लेकर तमाम अफसरों को उपभोक्ताओं ने रात भर फोन मिलाए। मगर, किसी का फोन नहीं उठा। हालांकि, सुबह में लाइट आ गई थी। हर 30 मिनट बाद 20 मिनट की कटौती ने हर किसी को परेशान कर दिया। बिजली विभाग के कागजों से लेकर अफसरों की जुबानी तक 20 से 22 घंटे तक की बिजली आपूर्ति है, लेकिन यहां 10 से 15 घंटे की आपूर्ति भी मुश्किल हो गई है। यूपी में बरेली रविवार को सबसे गर्म था। यहां का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस था। इसके साथ ही कानपुर 46.3 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर 46.2 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज और वाराणसी 46 डिग्री सेल्सियस, आगरा 45.5 डिग्री सेल्सियस था। बरेली दिल्ली से भी गर्म बताया जा रहा है। मगर, यह गर्मी आगे भी पड़ने की उम्मीद है। 

तापमान बढ़ते ही बिजली व्यवस्था धड़ाम 
बिजली विभाग 20 से 22 घंटे की बिजली आपूर्ति का दावा करता है। हालांकि, तापमान 30- 35 डिग्री सेल्सियस रहने के दौरान बिजली व्यवस्था भी ठीक रहती है। मगर, जैसे ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार जाता है, तभी शहर में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था फेल हो जाती है। मगर, बेतहाशा बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। शहर से लेकर देहात तक बिजली कटौती को लेकर हाहाकार मचा है। 

बिजली विभाग में फेरबदल नहीं आया काम
पिछले दोनों बिजली विभाग में बिजली आपूर्ति समय से न होने के चलते अफसरों को बदला गया था। कई अफसर इधर से उधर किए गए थे। इसके बाद भी बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा है। शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति को लेकर कोहराम मचा है।

Also Read