Bareilly News : आयुक्त ने सुभाषनगर पुलिया का किया निरीक्षण, जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के दिए निर्देश

UPT | सुभाषनगर पुलिया में जलभराव।

Jul 02, 2024 01:18

स्थानीय लोगों को समस्या का समाधान दिलाने के लिए सोमवार को नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने सुभाषनगर पुलिया का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को दिशा- निर्देश दिए।

Bareilly News : शहर में जलभराव की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों को समाधान दिलाने के लिए सोमवार को नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने सुभाषनगर पुलिया का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को दिशा- निर्देश दिए। इस मौके पर ही कर्मचारियों को लगाकर नाले की सिल्ट को मशीन द्वारा बाहर निकलवाया गया। नगर आयुक्त ने मीडिया को बताया कि नाले की सफाई तो करा दी गई है, लेकिन जल निकासी के कारण पुलिया में पानी भर गया था। अब कर्मचारियों को लगा दिया गया है। जल्द ही स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को इस समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।

बारिश ने खोली पोल
बारिश के कारण सुभाषनगर पुलिया में हुए जलभराव से विभागीय अधिकारियों के नाला सफाई के दावे की पोल खुल गई है। चार दिन लगातार झमाझम हुई बारिश से सुभाषनगर पुलिया तालाब बन गई। यह देख स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों ने नगर निगम के अधिकारियों पर उंगली उठाना शुरू कर दी थी। इसके साथ ही दो दिन पूर्व महापौर उमेश गौतम ने पुलिया का निरीक्षण किया था। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि पुलिया में जलभराव की समस्या जल्द दूर हो।

जलभराव से रास्ते बंद
बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। इससे शहर के कई रास्ते बंद हो गए हैं। रास्ते बंद होने के बाद लोगों ने नगर निगम में शिकायत भी की। मगर, समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

Also Read