Bareilly News : सपाइयों ने अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर किया पौधारोपण, केक काटकर मांगी लंबी उम्र की दुआ, जानें क्या लिया संकल्प

UPT | पौधारोपण करते सपाई

Jul 01, 2024 22:13

सपा प्रमुख एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपाइयों ने सोमवार को पौधारोपण कर मनाया। उन्होंने शहर से लेकर देहात तक पौधारोपण किया। इसके साथ ही केक भी काटा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर बरेली के सपाइयों ने पौधारोपण किया।

Bareilly News : सपा प्रमुख एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपाइयों ने सोमवार को पौधारोपण कर मनाया। उन्होंने शहर से लेकर देहात तक पौधारोपण किया। इसके साथ ही केक भी काटा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर बरेली के सपाइयों ने पौधारोपण किया। सपाइयों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लंबी उम्र की दुआ की। सपा प्रमुख के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में सुबह से ही काफी उत्साह था। जिसके चलते कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह विशेष वृक्षारोपण अभियान 7 जुलाई तक चलाया जाएगा।

हर गांव और मोहल्ले में 'PDA पेड़' लगाए जाएंगे
जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि पौधारोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित प्रदेश का निर्माण है। इसीलिए इस अभियान का नाम PDA (पीडीए) पेड़ रखा है। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन और प्रदेश प्रवक्त मुहम्मद साजिद ने कहा कि जिले भर  के हर गांव और मोहल्ले में 'PDA पेड़' लगाए जाएंगे। 'PDA पेड़' के रूप में हम 'बरगद, पीपल और नीम का पौधारोपण करेंगे, जो पर्यावरण के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में सामाजिक समानता-समता की प्राणवायु हर दिन हमको देंगे। इस दौरान पूर्व शहर प्रत्याशी एवं पार्षद राजेश अग्रवाल, हरिशंकर यादव, सूरज यादव, दीपक शर्मा, हसीब खां, गोबिंद सैनी, रविंद्र यादव, शिवप्रताप सिंह यादव,दिनेश यादव, असलम खां धन्तिया, राजेश मौर्य, अशोक यादव, संजीव मौर्य, अशोक यादव, नाजिम, रेहान अंसारी, डॉक्टर चांद आदी लोग मौजूद रहे।

फरीदपुर, आंवला, और भोजीपुरा में काटा केक
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के पावन अवसर पर PDA पेड़ प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण कार्यक्रम 1 जुलाई से 07 जुलाई तक चलेगा। मगर, सोमवार को बरेली की आंवला विधानसभा में पौधारोपण और केक काटा गया। जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, अमित राज यादव समेत संगठन के तमाम पदाधिकारी और समर्थक मौजूद थे। भोजीपुरा विधानसभा की नगर पंचायत धौराटांडा के पास स्थित कमुआ गांव में पौधारोपण कर केक काटा गया। केक काटने के दौरान विधायक शहजिल इस्लाम, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद, खां, प्रदेश सचिव मुहम्मद कलीमुद्दीन, प्रदेश प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, मुहम्मद साजिद, जिला महासचिव संजीव यादव, प्रमोद बिष्ट,ह्रदेश यादव, चंदू यादव, छात्र सभा के अवनीश मिश्रा, ब्रजेश श्रीवास्तव सविता समेत बड़ी संख्या में सपाई मौजूद थे। इसके अलावा फरीदपुर विधानसभा में पूर्व विधायक विजय पाल सिंह ने सपाइयों के साथ पौधारोपण कर कार्यालय पर केक काटा गया। इस दौरान नदीम खां, संजीव यादव आदि मौजूद थे।

सपाई मनाएंगे पखवाड़ा
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पार्टी साप्ताहिक पख़बाड़ा मना रही है। इसमें ज़िला, महानगर संगठन के सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पूर्व पदाधिकारी गण, सांसद पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व महापौर, पार्टी के नगर पालिकाओं के चेयरमैन, पूर्व चेयर मैन, ब्लाॉक प्रमुख, पूर्व ब्लाॉक प्रमुख, ज़िला पंचायत के सदस्य, पार्टी के सम्मानित पार्षद, पूर्व पार्षद गण, पार्षद प्रत्याशी,राष्ट्रीय, प्रदेश कमेटी के सम्मानित पदाधिकारी , फ्रंटल संगठन के ज़िला और महानगर के सभी अध्यक्ष PDA पेड़ वृक्षारोपण" कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से सक्रिय सहभागिता करेंगे। सोमवार को कार्यक्रम आयोजित हो गए हैं। अब 2 जुलाई की सुबह 11 बजे भोजीपुरा, दोपहर 01 बजे शहर विधानसभा क्षेत्र के रामलीला मैदान ( हार्ट मैन ), दोपहर 3 बजे कैंट के धोपा मंदिर, 3 जुलाई की सुबह 11 बजे बिथरी विधानसभा क्षेत्र, 4 जुलाई को 11 बजे फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में, 5 जुलाई को 11 बजे मीरगंज विधानसभा क्षेत्र, 6 जुलाई को दोपहर 03 बजे नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र और 7 जुलाई को 11 बजे विधानसभा क्षेत्र बहेड़ी में पौधारोपण होगा।

Also Read