बरेली में यादव छात्रावास का चुनाव 15 वर्ष बाद संपन्न : रामभाग सिंह अध्यक्ष, रविंद्र यादव बने सचिव

UPT | बरेली में यादव छात्रावास का चुनाव 15 वर्ष बाद संपन्न

Sep 15, 2024 21:42

उत्तर प्रदेश के बरेली में यादव छात्रावास प्रबंध समिति के चुनाव के लिए 15 साल की लंबी प्रक्रिया समाप्त हो गई है। यह विवाद 2009 से जारी था, लेकिन अब तहसीलदार सदर की मौजूदगी में सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न हुआ। इस चुनाव की प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष और अन्य पदों के लिए काफी गहमागहमी देखने को मिली, लेकिन अंततः सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ।

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली में यादव छात्रावास प्रबंध समिति का चुनाव 15 वर्ष की लंबी जद्दोजहद के बाद संपन्न हो गया है। इस पर वर्ष 2009 से विवाद चल रहा था। मगर, अब तहसीलदार सदर की मौजूदगी में सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। पहले अध्यक्ष से लेकर अन्य पदों के लिए काफी गहमा गहमी थी। मगर, बातचीत के बाद सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ है। इसमें पूर्व सांसद एवं पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव के भाई पूर्व प्रधान रामभाग सिंह यादव को पहला निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनके बेटे आदेश सिंह यादव गुड्डू ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी संगठन में तमाम पदों पर रहे हैं। नए अध्यक्ष ने जल्द से जल्द यादव छात्रावास का निर्माण कर छात्रों का भविष्य सुरक्षित करने का संकल्प लिया।

अरविंद और सूरज को मिली जिम्मेदारी
शहर के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ में स्थित यादव छात्रावास प्रबंध समिति के चुनाव में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। इसमें अरविंद यादव को कोषाध्यक्ष, निर्भय यादव को उपाध्यक्ष, रविन्द्र यादव को सचिव और सूरज यादव को उप सचिव बनाया गया है। अरविंद यादव सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके पिता भारत सिंह यादव महासभा के अध्यक्ष रहे थे। वह पशु चिकित्सा विभाग में डायरेक्टर के पद से रिटायर हैं। 

15 साल बाद हुआ चुनाव, हरिशंकर यादव बने ऑडिटर
बरेली में यादव छात्रावास प्रबंध समिति का चुनाव 15 वर्ष से लटका था। मगर, अब इसका चुनाव हो गया है। इसमें हरिशंकर यादव को ऑडिटर बनाया गया है। यह भी सपा में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इससे पहले नगर पंचायत रिठौरा में चेयरमैन पद का चुनाव लड़ा था। मगर, करीबी मुकाबले में चुनाव हार गए थे। 

चुनाव के दौरान प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, प्रदेश सचिव मलखान सिंह यादव, जिला महासचिव संजीव यादव, पूर्व जिला महासचिव योगेश यादव, आदेश सिंह यादव गुड्डू, महेंद्र यादव, दिनेश यादव, डॉक्टर रविंद्र यादव, किशन लाल यादव,  जीराज सिंह यादव, अभिलाष यादव, शिशुपाल यादव, राम प्रकाश यादव लल्ला भईया, भैरव यादव, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।

Also Read