बरेली में चार साल की बच्ची की हत्या : ताई के घर खेलने गई थी, बोरे में मिला शव, जानें मामला...

UPT | घटनास्थल का निरीक्षण करते एसएसपी

Oct 27, 2024 13:22

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के शिकारपुर चौधरी में मासूम बच्ची की जघन्य हत्या का मामला सामने आया है। ताई के घर खेलने गई चार साल की बच्ची का शव बोरे में बंद मिला।

Bareilly News : यूपी के बरेली में एक कलयुगी ताई ने रिश्तों का कत्ल किया है। यहां एक चार साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। उसका शव ताई के घर में बोरे में बंद मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक बच्ची के परिजनों ने तंत्र मंत्र के चक्कर में हत्या का आरोप लगाया। बच्ची खेलने के दौरान ताई के घर पहुंची थी। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी ताई और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है। दोनों आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। मगर, इस घटना के बाद इलाके में चर्चा है।

आठ घंटे बाद मिला बच्ची का शव 
शहर के इज्जत नगर थाना क्षेत्र की शिकारपुर चौधरी निवासी राजू की बेटी मिष्ठी (4 वर्ष) शनिवार दोपहर घर से खेलने निकली थी। मगर, वह देर रात तक नहीं लौटी। जिसके चलते परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। मृतक बच्ची के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उसको काफी तलाश किया। उसको आसपास के घरों को भी खंगाला। मगर, उसका शव राजू की चचेरी भाभी सावित्री के घर से मिला।परिजनों ने सावित्री और उसके रिश्ते के ससुर गंगा राम पर हत्या का आरोप लगाया है।


अफसरों ने की छानबीन, घर में सबसे छोटी थी बच्ची
मृतक बच्ची के पिता राजू के तीन बच्चे हैं। इसमें मिष्ठी सबसे छोटी थी। उसका शव पुलिस ने कब्जे में लिया। एसएसपी अनुराग आर्य समेत पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गांव के घरों में बच्ची को तलाशा। बच्ची के पिता ने इज्जत नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मगर, इज्जतनगर थाना पुलिस पर बच्ची को तलाश न करने का आरोप है। यह मामला एसएसपी के संज्ञान में आने के बाद एएसपी देवेंद्र को जिम्मा सौंपा।

Also Read