बरेली लोकसभा चुनाव में सपा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड : 134335 वोट का इजाफा, भाजपा के वोटों में मामूली बढ़त, जानें अब क्या मंथन ...

UPT | झुमका सिटी का फोटो

Jun 25, 2024 12:40

भाजपा 29 सीट हार गई है। इसको लेकर चिंतन मंथन का दौर शुरू हो गया है। लोकसभा से लेकर विधानसभा तक समीक्षा की जा रही हैं, तो वहीं सपा में भी मजबूत सीटों के हारने पर गोपनीय रिपोर्ट ली गई है। हालांकि, सपा ने बरेली मंडल में बेहतर प्रदर्शन किया है। पांच में से दो सीट यानी आंवला और बदायूं की सीट भाजपा से छीन ली है।

Bareilly news : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बना ली है। मगर,भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर सकी है। जिसके चलते एक-एक सीट की हार पर मंथन चल रहा है। भाजपा को सबसे अधिक नुकसान यूपी की 80 लोकसभा सीट पर हुआ है। यहां सबसे अधिक सपा ने 37 जीत जीती हैं।

भाजपा को 33, इंडिया गठबंधन के दल कांग्रेस को 6, निर्दलीय एक, एनडीए की आरएलडी ने दो और अपना दल एस ने एक सीट जीती है। मगर, भाजपा 29 सीट हार गई है। इसको लेकर चिंतन मंथन का दौर शुरू हो गया है। लोकसभा से लेकर विधानसभा तक समीक्षा की जा रही हैं, तो वहीं सपा में भी मजबूत सीटों के हारने पर गोपनीय रिपोर्ट ली गई है। हालांकि, सपा ने बरेली मंडल में बेहतर प्रदर्शन किया है। पांच में से दो सीट यानी आंवला और बदायूं की सीट भाजपा से छीन ली हैं। मगर, इसके बाद भी बरेली लोकसभा सीट को सबसे मजबूत और जिताऊ माना जा रहा था, लेकिन यह सीट हारने से पार्टी गंभीर है। बरेली लोकसभा सीट से सपा ने पूर्व सांसद प्रवीण सिंह को टिकट दिया थी। उन्हें 532323 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं आठ बार के सांसद संतोष कुमार गंगवार का टिकट काटकर पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार को टिकट दिया था। उन्हें 567127 वोट मिले। सपा प्रत्याशी 34804 वोट के अंतर से चुनाव हार गए हैं। मगर, इसमें हार के क्या कारण हैं। इस पर मंथन होगा। हालांकि, सपा ने पिछली बार लोकसभा चुनाव की अपेक्षा 134335 वोट अधिक लिए हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के सांसद संतोष कुमार गंगवार को 565270 वोट मिले थे, लेकिन सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार ने 397988 वोट हासिल किए थे। इस बार भाजपा के वोट में 1857 वोट का इजाफा हुआ है। 

बरेली शुरू से ही भाजपा का गढ़
देश, और प्रदेश की राजधानी के बीच स्थित बरेली भाजपा का गढ़ रहा है। भाजपा की स्थापना के बाद पहले चुनाव में पार्टी ने यूपी में सिर्फ 11 सीट जीती थीं। इसमें से बरेली की दो यानी आंवला, और फरीदपुर विधानसभा पर जीत दर्ज की थीं। यहां की बरेली लोकसभा सीट पर भाजपा ने 1989 के लोकसभा चुनाव में जीत का परचम फहराया था। इस जीत का सिलसिला लोकसभा चुनाव 2004 तक कायम रहा। मगर, लोकसभा चुनाव 2009 में कांग्रेस के टिकट पर प्रवीण सिंह ऐरन ने भाजपा सांसद संतोष कुमार गंगवार को चुनाव हरा दिया। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन एक बार फिर सियासी मैदान में थे, लेकिन इस बार वह इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी थे। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन कैंट विधानसभा से दो बार विधायक, और एक बार यूपी सरकार में मंत्री भी रहे हैं। उनकी पत्नी सुप्रिया ऐरन बरेली नगर निगम की मेयर रह चुकीं हैं। हालांकि, भाजपा सांसद संतोष गंगवार ने 2014, और 2019 में भी जीत दर्ज की, लेकिन इस बार अंतिम समय में उनका टिकट काट दिया। इससे बरेली लोकसभा का सियासी समीकरण बदल गया था। हालांकि, बरेली लोकसभा के जीत के अंतर में काफी कमी आने लगी। इस बार भी कम अंतर से सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह चुनाव हार गए। 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन को 74206 वोट मिले थे। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के वोट सपा की अपेक्षा 167282 अधिक थे। यह इस बार घटकर 34804 रह गए हैं।

विधानसभा चुनाव में भी बढ़े थे वोट
विधानसभा चुनाव 2022 में बरेली लोकसभा की शहर, कैंट, भोजीपुरा, नवाबगंज, और मीरगंज विधानसभा के प्रत्याशियों को 490090 वोट मिले थे। सपा के विधानसभा चुनाव 2022 में 92102 वोट बढ़े थे, जबकि भाजपा के पांचों प्रत्याशियों के वोट में 216 की कमी आई थी। कांग्रेस के पांचों प्रत्याशियों को विधानसभा चुनाव में 13881 वोट मिले थे। 

बसपा सीन से थी गायब
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बरेली लोकसभा की पांचों विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशियों को 490090 वोट मिले थे। इसी तरह से भाजपा प्रत्याशियों को 565486, और बसपा प्रत्याशियों को 67533 वोट मिले थे। मगर, इस चुनाव में बसपा प्रत्याशी मास्टर छोटे लाल गंगवार का नामांकन पत्र खारिज हो गया था। 

विधानसभाओं में मिले वोट
लोकसभा चुनाव में बरेली लोकसभा की पांचों विधानसभा सीट पर मतदान कम हुआ था। बरेली की मीरगंज विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार को 120977, सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन को 93943, भोजीपुरा में भाजपा को 118275, सपा को 131145, नवाबगंज में भाजपा को 106279, सपा को 107183, शहर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी को 124129, सपा प्रत्याशी को 105900 और बरेली कैंट में भाजपा को 95940, सपा को 92564 वोट मिले थे। 

यह था विधानसभा चुनाव 2022 का रिज़ल्ट 
शहर विधानसभा 
भाजपा डॉ.अरुण सक्सेना  129014 
सपा  राजेश कुमार अग्रवाल 96,694 
बसपा    ब्रह्मा नंद शर्मा        6,982
कांग्रेस     कृष्ण कांत शर्मा    2311

कैंट विधानसभा 
भाजपा  संजीव अग्रवाल    98,931
सपा      सुप्रिया ऐरन          88,163
बसपा अनिल कुमार बाल्मीकि 3370
कांग्रेस मुहम्मद इस्लाम अंसारी 2280

मीरगंज विधानसभा 
भाजपा  डॉ. डीसी वर्मा     116,435
सपा    सुल्तान बेग           83,955
बसपा  भानु प्रताप गंगवार  19,189
कांग्रेस  मुहम्मद इलियास    5288

भोजीपुरा विधानसभा
भाजपा  बहोरन लाल मौर्य 109,993 
सपा   शहजिल इस्लाम    119,402
बसपा  योगेश पटेल          26,909
कांग्रेस  सरदार खां            1963
 
नवाबगंज विधानसभा 
भाजपा डॉ.एमपी आर्या   111,113 
सपा  भगवतशरण गंगवार 101,876 
बसपा  यूसुफ खान          11,083
कांग्रेस  उषा गंगवार         2039

Also Read