बरेली में दुखद हादसा : खेत से घर लौट रहे तीन बच्चे नदी में डूबे, एक की मौत, दो की बचाई जान

UPT | मृतक का फोटो

Jul 09, 2024 20:24

बरेली में मंगलवार को खेत से धान की पौध लगाकर घर लौट रहे तीन किशोर शाही नदी के गड्डे में डूब गए। नदी में डूबे किशोरों ने जान बचाने की कोशिश में काफी चीख पुकार की। इसके बाद कुछ लोग बचाने दौड़े।

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार को खेत से धान की पौध लगाकर घर लौट रहे तीन किशोर शाही नदी के गड्डे में डूब गए। नदी में डूबे किशोरों ने जान बचाने की कोशिश में काफी चीख पुकार की। इसके बाद कुछ लोग बचाने दौड़े। नदी के गड्डे में डूबे दो किशोरों की जान बचा ली गई, लेकिन एक किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

तीनों दोपहर में खेत से लौट रहे थे
शाही थाना क्षेत्र के हल्दी कला गांव निवासी करण (15 वर्ष) अपने भाई सोनू और गांव के शब्बू के साथ मंगलवार सुबह अपने खेत में धान की पौध लगाने गया था। यह तीनों दोपहर में खेत में पौध लगाकर घर खाना खाने लौट रहे थे। भाखड़ा नदी के पास गड्ढा (खर्रा) पड़ गया। इसमें पानी भरा हुआ था। तीनों युवक गड्ढा पार कर घर जाने लगे। पानी अधिक होने के कारण तीनों किशोर डूबने लगे। उन्होंने बचने को चीख पुकार की। इसके साथ ही शब्बू और सोनू कोशिश करके बाहर निकल आए। मगर, गहरे पानी में डूबने से करण की मौत हो गई। उसको दोनों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन जान नहीं बचा सके।

गड्डे के पास जुटी भीड़
नदी के गड्डे में बच्चों के डूबने के दौरान चीख पुकार सुनकर तमाम लोग एकत्र हो गए। इनमें से किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने गांव के गोताखोरों के माध्यम से पानी में शब की तलाश कराई। इसके बाद शव निकलकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 
 
बारिश में गिरी घर की दीवार
बरेली देहात के शाही थाना क्षेत्र के हल्दी कला गांव में बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां गांव के पप्पू श्रीवास्तव की बाल कटिंग की लकड़ी की दुकान (खोखा) है। इसमें वह कटिंग करता हैl  मंगलवार दोपहर गांव के हरिराम और अशरफ शेविंग और बाल कटवाने आए थे। पप्पू श्रीवास्तव हरिराम की सेविंग कर रहा था। अशरफ अपनी बारी के इंतजार में था। इसी दौरान पड़ोस के खंडहर की ईंटों से बनी कच्ची दीवार भरभरा कर खोखे के ऊपर गिर गई। इसमें तीनों लोग दब गए। पप्पू के हाथ और पैर में गंभीर चोट आई हैं। हरिराम और अशरफ भी चोटिल हो गए। इन तीन को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Also Read