Basti News : बस्ती में शख्स का झाड़ियों में मिला शव, शिनाख्त नहीं

UPT | पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।

Jun 17, 2024 21:35

बस्ती कांटे मार्ग पर जिस स्थान पर झाड़ियों में युवक का शव मिला है। वहां आसपास खून की छींटे भी पड़े मिले हैं। इस आधार पर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती है

Basti News : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बस्ती जिले के मुंडेरवा कांटे मार्ग पर जिगना चौराहे के पास झाड़ियों में एक शख्स का शव पड़ा मिला है। शव किसका है, इसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर उसके हुलिये के बारे में जानकारी साझा की गई है।

हत्या की जताई जा रही आशंका
बस्ती कांटे मार्ग पर जिस स्थान पर झाड़ियों में युवक का शव मिला है। वहां आसपास खून की छींटे भी पड़े मिले हैं। इस आधार पर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती है। तब तक स्पष्ट तौर पर कुछ कर पाना मुश्किल होगा। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Also Read