शक्ति सिंह हत्याकांड : मुख्य आरोपी भाजपा नेता नागेश की जेल बदली, बस्ती से गोंडा किया गया शिफ्ट

UPT | नागेष प्रताप सिंह

Oct 18, 2024 19:37

मुख्य आरोपी और भाजपा नेता नागेश प्रताप सिंह को अब बस्ती जेल से गोंडा जिला कारागार में स्थानांतरित कर दिया गया है। अन्य सभी आरोपियों को अभी भी बस्ती कारागार में ही रखा गया है...

Short Highlights
  • शक्ति सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी की जेल बदली
  • अन्य सभी आरोपियों अभी बस्ती कारागार में
  • 7 अक्टूबर को अदालत में किया था आत्मसमर्पण 
Basti News : बस्ती में चर्चित शक्ति सिंह हत्या मामले के मुख्य आरोपी और भाजपा नेता नागेश प्रताप सिंह को अब बस्ती जेल से गोंडा जिला कारागार में स्थानांतरित कर दिया गया है। अन्य सभी आरोपियों को अभी भी बस्ती कारागार में ही रखा गया है। जेल अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव ने बताया कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार किया गया है।

कोर्ट में किया था आत्मसमर्पण
नागेश प्रताप सिंह ने 7 अक्टूबर को अदालत में आत्मसमर्पण किया था। पुलिस ने नागेश प्रताप की गिरफ्तारी पर 15,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। शक्ति सिंह हत्याकांड में उनकी संलिप्तता के चलते उन्हें वांछित घोषित किया गया था और अब उन्हें गोंडा जेल में रखा गया है।



नदी किनारे मिला था शक्ति सिंह का शव
गौरतलब है कि शक्ति सिंह का शव 26 सितंबर को दुबौलिया थाना क्षेत्र के गौर तिवारी गांव के पास सरयू नदी के किनारे एक बोरे में मिला था। मृतक के बड़े भाई विक्रम प्रताप सिंह ने शव की पहचान की और पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नागेश प्रताप सिंह, रवि सिंह, शैलेष सिंह और मनोज शुक्ला ने उनके भाई का अपहरण कर हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद से सभी आरोपी फरार थे।

ये भी पढ़ें- बहराइच बवाल में पुलिस का एक्शन मोड : सरफराज और तालिब का हाफ एनकाउंटर, अब तक 57 अरेस्ट, 13 एफआईआर दर्ज

Also Read