Basti News : दुष्कर्म के आरोपी का पेड़ से लटका मिला शव, दो दिन पहले दर्ज हुई थी रिपोर्ट

UPT | मौके पर जुटी लोगों की भीड़

Jul 30, 2024 20:20

बस्ती जिले से मंगलवार को हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के मामले के आरोपी का शव पेड़ से लटकता मिला। प्रथम दृष्टया...

Basti News : बस्ती जिले से मंगलवार को हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के मामले के आरोपी का शव पेड़ से लटकता मिला। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

दो दिन पहले दर्ज हुआ था रेप का केस
नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 45 वर्षीय सुड्डू का शव मंगलवार को आम के पेड़ से लटकता देख कुछ ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर चौकी प्रभारी पहुंच गए, उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया और परिजनों से इस बाबत जानकारी भी ली। इस दौरान घटना स्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। मृतक युवक के खिलाफ दो दिन पूर्व गांव की एक महिला ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल कर रही थी। सूत्रों की माने तो महिला का मेडिकल भी कराया गया था।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से था परेशान
बताया जा रहा है कि युवक इस बात से काफी परेशान था कि पुलिस गिरफ्तार न कर ले। वह इधर उधर भागता फिर रहा था। इधर कुछ लोग उसे ताने भी मार रहे थे। माना जा रहा है कि इसके चलते उनसे सुसाइड कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कहा कि सूचना पर पुलिस टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read