Gonda News : जिले को मिले 35 पीआरवी वाहन, एसपी को भरोसा- रिस्पांस टाइम में होगा सुधार...

UPT | पीआरवी वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना करते यूपी-112 के प्रभारी निरीक्षक रामपाल यादव।

Jun 15, 2024 16:26

कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आपाताकालीन पुलिस सेवा को और प्रभावी के लिए डायल-112 मुख्यालय से गोंडा जिले को अतिरिक्त 20 नए चार पहिया (स्कार्पियो) तथा 15 दोपहिया वाहन (पल्सर) प्राप्त हुए हैं। पुलिस लाइन...

Gonda News : कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आपाताकालीन पुलिस सेवा को और प्रभावी के लिए डायल-112 मुख्यालय से गोंडा जिले को अतिरिक्त 20 नए चार पहिया (स्कार्पियो) तथा 15 दोपहिया वाहन (पल्सर) प्राप्त हुए हैं। पुलिस लाइन में यूपी-112 के प्रभारी निरीक्षक रामपाल यादव ने हरी झण्डी दिखाकर पीआरवी वाहनों को रवाना किया। इन वाहनों को तैयार किए गए रूट चार्ट के अनुसार फील्ड में आपरेशनल किया गया है। 

रिस्पांस टाइम में होगा सुधार 
नए पीआरवी वाहनों के आने से पीआरवी वाहनों की सघनता में वृद्धि होगी, जिससे किसी भी घटना की सूचना पर रिस्पांस टाइम में सुधार करने में मदद मिलेगी। इस प्रकार जनपद में कुल 49 चार पहिया व 26 दोपहिया वाहन की संख्या हो गई है। 

एसपी ने दिए ये निर्देश
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित अपने अपने क्षेत्रों में प्राप्त हो रहे डॉयल 112 के इवेंट्स का विश्लेषण कर नए सिरे से PRV वाहनों का रूट चार्ट तैयार करें।

Also Read