Gorakhpur News : ध्रुवेश कुमार सिंह बने सदर तहसील के तहसीलदार, कई अन्य के भी कार्यक्षेत्र बदले 

UPT | जिलाधिकारी कार्यालय

Jul 11, 2024 00:32

गोरखपुर में शासन से भेजे गए नवागत तहसीलदारों को जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने तहसील आवंटित की और कुछ पुराने तहसीलों के...

Gorakhpur News : गोरखपुर में शासन से भेजे गए नवागत तहसीलदारों को जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने तहसील आवंटित की और कुछ पुराने तहसीलों के तहसीलदारों, कुछ नायब तहसीलदारों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है।

किसकों कहां मिली तैनाती
नवागत तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह को सदर तहसील का तहसीलदार नियुक्त किया गया है।  नवागत तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह को कैंपियरगंज तहसील का तहसीलदार बनाया। नवागत तहसीलदार निशा श्रीवास्तव को चौरी-चौरा तहसील का तहसीलदार नियुक्त किया गया। कृष्ण गोपाल त्रिपाठी को कैंपियरगंज तहसील से खजनी तहसील का तहसीलदार बनाया गया। हर्षवर्धन को चौरी-चौरा तहसील से राष्ट्रीय प्रशिक्षण विद्यालय गोरखपुर का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया। जाकिर हुसैन नायब तहसीलदार चोरी-चौरा से नायब तहसीलदार सदर बनाया गया और नीरू सिंह नायब तहसीलदार सीलिंग से नायब तहसीलदार चौरी-चौरा बनाया गया है।

Also Read