महराजगंज के निचलौल में भीषण बाइक दुर्घटना : दो लोगों की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

UPT | घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया।

Sep 19, 2024 12:52

निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत झुलनीपुर जाने वाली नहर के किनारे स्थित सड़क पर करमहिया गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

Maharajganj News : महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के झुलनीपुर जाने वाली नहर किनारे सड़क पर करमहिया गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

प्रसव के लिए पत्नी को ले गया था अस्पताल 
जानकारी के अनुसार करमहिया गांव निवासी शमशाद अली (30) अपनी पत्नी सकीना खातून को प्रसव के लिए अस्पताल ले गया था। आधार कार्ड और पैसे लाने के लिए वह थोड़ी देर बाद घर लौट रहा था। तभी सामने से आ रहे रजवल मदरहा निवासी शानू मल्ल की बाइक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शमशाद की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार शानू मल्ल और उसकी पत्नी पूजा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।


महिला की हालत गंभीर
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने शमशाद अली को मृत घोषित कर दिया। सोनू मल्ल और पूजा सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में शानू मल्ल की भी मौत हो गई। पूजा सिंह को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

पुलिस की कार्रवाई
शमशाद अली तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और जेसीबी चालक था। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल पूजा सिंह का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

Also Read