भीषण गर्मी का कहर : आसमान से बसर रही आग, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल

UPT | झांसी।

May 28, 2024 01:22

झांसी में नौतपा का दूसरा दिन और मानो आग बरस रही हो। सूरज की तपिश इतनी तेज कि घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। रविवार को झांसी का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जो न केवल इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है, बल्कि पूरे प्रदेश में भी सबसे ज्यादा रहा।

Jhansi News : नौतपा का दूसरा दिन और झांसी में मानो आग बरस रही हो। सूरज की तपिश इतनी तेज कि घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जो न केवल इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है, बल्कि पूरे प्रदेश में भी सबसे ज्यादा रहा।

झांसी में रिकॉर्ड तापमान:
शनिवार को नौतपा के पहले दिन झांसी का तापमान अधिकतम 44.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को दिन के तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। मौसम विभाग (IMD) की दैनिक बुलेटिन के अनुसार, झांसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहाँ अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान:
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चन्द्र के अनुसार, न्यूनतम तापमान में वृद्धि के कारण रातें भी गर्म हो रही हैं। उन्होंने बताया कि 27 से 31 मई तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने, गर्म हवाएं चलने और हीट वेव की संभावना है। 

Also Read