Monsoon in Jhansi : झांसी में 24 जून से 3 दिन झमाझम बारिश, मानसून ने दी दस्तक

UPT | झांसी में 24 जून से 3 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट

Jun 24, 2024 01:24

बुंदेलखंड में मानसून का आगमन हो गया है। पांच दिन से चल रही हल्की बारिश अब 24 जून से तीन दिन तक भारी बारिश में बदलने जा रही है।

Jhansi News : बुंदेलखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। 5 दिनों से हो रही हल्की बारिश अब जोर पकड़ने वाली है। 24 जून से 3 दिन तक झांसी में झमाझम बारिश होने की संभावना है। यह बारिश किसानों के लिए राहत की बात है।

हल्की बारिश अब जोर पकड़ने वाली है
बुंदेलखंड में मानसून की दस्तक सुनाई देने लगी है। 5 दिन से कुछ देर के लिए हो रही हल्की बारिश अब जोर पकड़ने वाली है। शनिवार को झांसी और ललितपुर में जहां हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, वहीं उरई में झमाझम बारिश हुई। झांसी में 24 जून से 3 दिन झमाझम बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। बुंदेलखंड में 15 जून से प्री-मानसून आता है, जो 21 जून से पूर्ण मानसून में बदल जाता है। इस बार मानसून जल्दी आने के आसार जताए जा रहे थे, लेकिन बिहार में रास्ता भटकने से इसे यहां आने में देर हो गयी। 

तापमान में भी गिरावट आ सकती है
शुक्रवार की रात से शनिवार तक झांसी में हल्की बूंदाबांदी हुई। आईएमडी (इंडिया मीटियर लॉजिकल डिपार्टमेंट) ने झांसी में पिछले 24 घंटे में 1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की है, जबकि तापमान 40.3 डिग्री ऑका गया। वहीं, उरई में 24 घण्टे में सबसे अधिक 15.2 मिलीमीटर (0.62 इंच) बारिश हुई। ललितपुर में 1.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। क्षेत्रीय मौसम इकाई के अनुसार 24 से 26 जून झांसी में हवा चलने और तेज बारिश होने के आसार हैं। साथ ही तापमान में भी गिरावट आ सकती है। 

Also Read