Jalaun News : पोकलैंड मलबे में दबकर ड्राइवर की मौत, मां का रोते-रोते हुआ बुरा हाल

UPT | हादसे के बाद परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल

May 22, 2024 10:12

जालौन के पथरेहटा खंड संख्या 6 में मजदूरों के बीच खलबली मच गई जब 70 फीट ऊपर से मिट्टी का मलबा पोकलैंड पर गिर गया। इस हादसे में पोकलैंड चालक की मौत हो गई।

Short Highlights
  • 70 फीट ऊपर से मिट्टी के मलबे के गिरने से पोकलैंड चालक दब गया
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

 

Jalaun News : कदौरा के पथरेहटा खदान में एक भयानक हादसा हुआ। 70 फीट ऊपर से गिरे मिट्टी के मलबे ने पोकलैंड चालक को दब दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की मां का रोते-रोते हाल बेहाल है और बेटी की शादी की चिंता ने उनका दुःख और भी बढ़ा दिया है।

मृतक की पहचान
मृतक की पहचान 25 वर्षीय सिवाय उर्फ अजय के रूप में हुई है। वह कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे के मोहल्ला हरदुआ शास्त्री नगर का रहने वाला था। अजय कदौरा थाना क्षेत्र के पथरेहटा खदान नंबर 6 में 70 फीट नीचे खुदाई का काम कर रहा था।

हादसे की जानकारी
सुबह करीब 11 बजे अचानक मिट्टी की चट्टान पोकलैंड के ऊपर गिर गई। जिससे वह मलबे के नीचे दब गया। आसपास मौजूद मजदूरों ने उसे तुरंत निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच जारी
थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।

पीड़ित परिवार का रोना
मृतक की मां रन्नो देवी और बहन लिटिल जब सीएचसी पहुंचीं और शव को देखा तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रन्नो देवी बार-बार कह रही थीं कि अब उनकी बेटी की शादी कैसे होगी। मृतक के पिता कभी-कभी ही घर आते थे, ऐसे में घर-परिवार की जिम्मेदारी सिवाय के कंधों पर ही थी।

Also Read