Kannauj News : बजरंगदल के पदाधिकारी और उसके साथी की गला रेतने की कोशिश, नलकूप पर शराब पीने का किया था विरोध

UPT | सांकेतिक तश्वीर

Sep 17, 2024 02:06

फर्रुखाबाद में नलकूप ऑपरेटर और उसके साथी बजरंगदल के जिला सह संयोजक की दबंग ने चाकू से गर्दन रेतने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Kannauj News : यूपी के कन्नौज में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। शराब पीने के लिए पानी नहीं देने पर नलकूप ऑपरेटर और उसके दोस्त बजरंगदल के जिला सह संयोजक की चाकू से गर्दन रेतने की कोशिश की गई। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना के बाद बजरंगदल के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के जेरकिला निवासी ब्रजेश यादव नगर पालिका में नलकूप ऑपरेटर है। शनिवार रात साढ़े दस बजे पड़ोस में रहने वाला चांद उर्फ चंदु मियां अपने साथियों के साथ नलकूप पर पहुंचा। जहां पर शराब पीने के लिए ब्रजेश से पानी मांगने लगा। ऑपरेटर ने नलकूप पर शराब पीने का विरोध करते हुए पानी देने से मना कर दिया।

चाकू से हमला कर दिया 
इससे नाराज चांद मियां ने ब्रजेश यादव की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बजरंगदल के जिला सह संयोजक आकाश वाजपेई शोर सुनकर नलकूप पर पहुंच गए। आकाश ने चांद मियां को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने चाकू से उनकी गर्दन पर हमला कर दिया। इसके बाद चांद अपने साथियों के साथ मौके से भाग गया।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
पालिका नलकूप पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आकाश ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने दोनों की गर्दन काट कर हत्या की कोशिश की। ब्रजेश यादव की तहरीर पर चांद और उसके दो साथियों पर रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Also Read