Kanpur News : ईंटों से कुचलकर बुजुर्ग महिला की हत्या, पोती जख्मी, जानें दिल दहलाने वाला मामला...

UPT | घटना स्थल की जांच करती पुलिस।

Sep 20, 2024 14:42

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने घर में सो रही 55 वर्षीय दादी व उनकी 9 वर्षीय  पोती को ईंटों से कूच दिया। इस हादसे में दादी की मौके पर मौत हो...

Kanpur News : कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने घर में सो रही 55 वर्षीय दादी व उनकी 9 वर्षीय  पोती को ईंटों से कूच दिया। इस हादसे में दादी की मौके पर मौत हो गयी। मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम की सहायता से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके से खून सनी ईंट बरामद हुई है। घटनास्थल पर जेसीपी हरीश चंदर, डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। 

ये है पूरा मामला
पुरवामीर निवासी 55 वर्षीय कुसमा देवी के पति शंकर सविता की मौत 10 साल पहले हो चुकी है। उनके दो बेटे हिमांशु व गोविंद हैं। दोनों ही अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बाहर रहते हैं। कुसुमा देवी के घर से 50 मीटर दूर उसके देवर के बेटे दिनेश का घर है। दिनेश ने बताया कि बेटी प्रियांशी ताई कुसमा के घर पर अकेले रहने के चलते रात में उनके साथ ही सोया करती थी। ताई रोजाना जल्दी सुबह उठकर अपने दैनिक कार्य करती थी, लेकिन ज़ब आज सुबह जल्दी नहीं उठी तो दिनेश ताई के घर पहुंचा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी। ताई कुसमा का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था। बेटी प्रियांशी भी खून से लथपथ सांसें ले रही थी। यह देखकर दिनेश भागता हुआ घर के बाहर आया और परिजनों व ग्रामीणों को जानकारी दी और बेटी को अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे हैलेट रेफर कर दिया गया।

हर एंगिल से जांच कर रही पुलिस
सूचना पर पहुंची पुलिस व उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल की जांच के बाद साक्ष्य जुटाए। पुलिस को घटना में किसी करीबी के शामिल होने का शक है। डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि जघन्य हत्याकांड की हर एंगल से जांच की जा रही है। करीबी द्वारा हत्या की आशंका का अंदेशा जताते हुए मृतका के जान-पहचान वालों से पूछताछ की जा रही है। लूट, रंजिश या मासूम के साथ हैवानियत समेत सभी एंगिल पर टीमें जांच कर रही हैं।  

Also Read