शिवपाल यादव बोले: महान पुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण पर रोक, पुलिस के बल पर दमन चक्र चल रही सरकार

UPT | शिवपाल सिंह यादव

Oct 11, 2024 16:18

जय प्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। शिवपाल यादव ने प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है, उन्होंने कहा कि बीजेपी महान पुरुषों का सम्मान नहीं करने देना चाहती है।

Short Highlights
  • सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव का आरोप बीजेपी महान परुषों का सम्मान नहीं करने देना चाहती है।
  • बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए नई क्रांति की जरूरत।
  • समाजवादी पार्टी जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देती तो सम्मान बढ़ जाता।
Etawah News: प्रदेश शुक्रवार को जयप्रकाश नारायण की जयंती मना रहा है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जेपीएनआईसी जाकर जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का ऐलान किया था। लेकिन अखिलेश यादव को वहां जाने से रोका गया, तो प्रदेश की सियासत में उबाल आ गया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस के बल पर दमन चक्र चल रही है।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जय प्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करना था। भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश सरकार पुलिस के बल पर दमन चक्र चला रही है। यदि जय प्रकाश की प्रतिमा पर माल्यार्पण हो जाता, तो उनका सम्मान हो जाता। 

उन्होंने कहा कि जानबूझ कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार अधिकारियों के दम पर ऐसे महान लोगों का सम्मान नहीं करने देना चाहती है। यदि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के लोग माल्यार्पण कर देते तो उनका क्या बिगड़ जाता। उन्होंने संपूर्ण क्रांति के आंदोलन की शुरुआत की थी। उसी प्रकार बीजेपी को हटाने के लिए समाजवादी पार्टी को नई क्रांति चलानी होगी।

Also Read