Kanpur News : इटावा के जिला अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान दो महिलाओं की मौत, स्वास्थय महकमे में हड़कंप, चार सदस्यीय टीम जांच करेगी

UPT | डॉ भीमराव अम्बेडकर संयुक्त जिला चिकित्सालय

Apr 09, 2024 10:29

इटावा के जिला अस्पताल में आपरेशन के दौरान महिलाओं की मौत् हो गई। परिजनों ने अस्पताल स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस घटना की जांच के लिए एसीएमओ के नेतृत्व में चार सदस्यी टीम का गठन किया है।

Kanpur News: यूपी के इटावा से चौंकाने वाली घटना प्रकाश में आई है। इटावा के जिला अस्पताल में आपरेशन के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। एक साथ दो महिलाओं की मौत से स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताया है। डॉक्टरों ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही मौत की वजह भी बता दी।

मैनपुरी जिले के नगला धनु गांव की रहने वाली उर्मिला देवी (55) के पित्त में पथरी के आपरेशन के लिए शनिवार को भर्ती किया गया था। इटावा के व्यासपुरा बकेवर की रहने वाली रामजानकी (60) के बच्चेदानी में संक्रमण हो गया था। उन्हें भी शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उर्मिला देवी का आपरेशन डॉ अनूप शर्मा और रामजानकी का आपरेशन डॉ मंगल सिंह की देखरेख में किया जा रहा था। आपरेशन के दौरान दोनों महिलाओं की मौत हो गई। जिससे अस्पताल प्रशासन में सनसनी फैल गई।

सीएमएस डॉ एमएम आर्या के मुताबिक दोनों महिलाओं को आरपेशन के समय हार्ट अटैक आया था। उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। जिला अस्पताल में रोजाना इस तरह के आपरेशन होते हैं। लेकिन पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है। अस्पताल प्रशासन के लिए यह खबर बेहद दुखद है। डीप्टी सीएमओ के नेतृत्व में चार सदस्यी टीम का गठन किया गया है।
 

Also Read