यात्रीगण ध्‍यान दें : कोहरे ने लगाया वंदे भारत की रफ्तार पर ब्रैक, अन्‍य ट्रेनें भी हो रहीं लेट

UP Times | ट्रेनें हो रहीं लेट

Dec 26, 2023 02:28

कृपया यात्रीगण ध्‍यान दें ! सर्दी बढ़ने के साथ ही जैसे-जैसे कोहरा बढ़ रहा है, वैसे ही ट्रेनों की गति भी धीमी हो गई है। नियत समय पर चलने वाली वंदे भारत सहित अन्‍य ट्रेनें स्‍टेशन पर देरी से पहुंच रही हैं। जिसके चलते यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। देखिये कौन-कौन सी ट्रेनें हैं लेट।

Kanpur News : आजकल ट्रेनों की रफ्तार पर सर्दी में बढ़ता कोहरा ब्रैक लगा रहा है। जिसके चलते ट्रेनें कई-कई घंटे की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण सर्दी के मौसम में यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देखिये कौन-कौन सी ट्रेनें हो रही हैं लेट। 

ये ट्रेनें रहीं लेट
सोमवार को लखनऊ से चलकर कानपुर सेंट्रल 82501 तेजस 18 मिनट की देरी से पहुंची। नई दिल्ली से चलने वाली 82502 तेजस एक्सप्रेस 2 घंटे 25 मिनट देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची। वहीं 12004 शताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 22435 वंदे भारत एक्सप्रेस एक घंटा 27 मिनट, 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट की देरी से सेन्ट्रल स्टेशन पर आई। इनके अलावा कई अन्‍य ट्रेनें भी अपने स्‍टेशन परे देरी से पहुंच रहीं हैं।

ये भी देरी से चल रहीं 
19054 मुजफ्फरपुर से सूरत एक्सप्रेस सवा चार घंटे और 04152 एलटीटी कानपुर स्पेशल 22.25 घंटे देरी चल रही हैं। वहीं, 12033 रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस 3.15 घंटे देरी से नई दिल्ली पहुंची। 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस 7:15 घंटे, 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस 3:15 घंटे, 12309 तेजस राज एक्सप्रेस 3:30 घंटे, 12393 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 3:45 घंटे, 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस 4:15 घंटे, 12581 बनारस नई दिल्ली सुपरफास्ट सवा चार घंटे, 09452 भागलपुर गांधीधाम एक्सप्रेस 8:30 घंटे, 02563 बरौनी नई दिल्ली स्पेशल 4:15 घंटे, 02569 दरभंगा नई दिल्ली स्पेशल चार घंटे, 01905 कानपुर अहमदाबाद स्पेशल 3:45 घंटे, 15631 बाड़मेर गुवाहाटी स्पेशल 6 घंटे विलंबित रहीं।
 

Also Read