Kanpur News : किशोरी लाल शर्मा बोले-यूपी उपचुनाव में सपा से नहीं हुआ गठबंधन, तो कांग्रेस सीसामऊ में उतारेगी प्रत्याशी

UPT | कांग्रेस पार्टी

Sep 10, 2024 01:58

अमेठी से सांसद और पार्टी पर्वेक्षक किशोरी लाल शर्मा ने तिलक हाल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि यदि सपा से समझौता नहीं होता है, तो पार्टी सीसामऊ सीट पर प्रत्याशी उतारेगी।

Kanpur News : उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं। कांग्रेस पार्टी भी उपचुनाव लड़ने का दम भर रही है। अमेठी से सांसद व पार्टी पर्वेक्षक किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी का उपचुनाव में सपा से समझौता नहीं होता है, तो पार्टी सीसामऊ सीट पर प्रत्याशी उतारेगी। यदि सपा से गठबंधन होता है तो उस हिसाब से प्रत्याशी तय किए जाएंगे।

पार्टी पर्वेक्षक और अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा कानपुर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान किशोरी लाल शर्मा ने दावा है कि कांग्रेस पार्टी सीसामऊ चुनाव 50 हजार वोटों से जीत रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरा और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दो। यूपी के अंदर 2027 में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है।

शहर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अलोक मिश्रा ने पर्वेक्षक को भरोसा दिलाया कि वह सीसामऊ सीट जीतकर लाएंगे। इस दौरान कई लोगों ने सीसामऊ से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन पत्र भी सौंपा। लेकिन सीसामऊ सीट पर प्रत्याशी उतरना है या नहीं इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा। 

Also Read