कन्नौज रेप केस : पीड़िता की बुआ बनी सनसनी, गिरफ्तारी का मैसेज वायरल, सबसे बड़ी राजदार पुलिस को दे रही चकमा

UPT | पीड़िता की बुआ

Aug 22, 2024 01:41

कन्नौज में नवाब सिंह के बाद दुष्कर्म पीड़िता की बुआ सुर्खियों पर बनी हुई है। मंगलवार को उसकी गिरफ्तारी का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह कहा जाने लगा कि उसे प्रयागराज से अरेस्ट किया गया है। पुलिस गुपचुप तरीके से पूछताछ कर रही है। लेकिन पुलिस ने वायरल मैसेज को खारिज कर दिया है।

Kannauj News : यूपी के कन्नौज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह पर नाबालिग ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने नवाब सिंह को अरेस्ट कर जेल भेजा है। वहीं, कन्नौज रेप कांड की सबसे बड़ी राजदार पीड़िता की बुआ मंगलवार को सोशल मीडिया पर छाई रही। उसकी गिरफ्तारी का मैसेज वायरल हो गए। यह कहा जाने लगा कि पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। लेकिन मीडिया के सामने नहीं ला रही है। लेकिन महिला लगातार पुलिस को चकमा दे रही है।

कन्नौज पुलिस ने महिला की गिरफ्तारी की अफवाह को खारिज कर दिया। एसपी का कहना है कि हमारी टीम महिला के करीब पहुंच गई है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर कई खुलासे किए जाएंगे। पीड़िता की बुआ बीते 11 अगस्त की रात अपनी नाबालिग भतीजी को लेकर नवाब सिंह से मिलने के लिए डिग्री कॉलेज पहुंची थी। पुलिस ने पीड़िता की बुआ को आपराधिक षडयंत्र का दोषी बनाया है।

लगातार पुलिस को दे रही चकमा
कन्नौज पुलिस ने महिला को अरेस्ट करने के लिए छह टीमों का गठन किया है। पुलिस दिल्ली, नोएडा समेत प्रदेश के कई शहरों में उसकी तलाश में दबिशें दे रही है। लेकिन शातिर महिला पुलिस को लगातार चकमा दे रही है। मोबाइल फोन बंद होने की वजह से उसकी लोकेशन ट्रैस नहीं हो पा रही है। मंगलवार को प्रयागराज से उसकी गिरफ्तारी का मैसेज वायरल रहा।

हाईकोर्ट से स्टे लेने की फिराक में बुआ
कन्नौज में चर्चा इस बात की भी रही कि पीड़िता की बुआ को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह अग्रिम जमानत के लिए वकील के पास जा रही है। माना जा रहा है कि महिला गि​रफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट से स्टे लेने की फिराक में है। वहीं, कन्नौज पुलिस जल्द ही गिरफ्तारी करने का दावा कर रही है। 

Also Read