Kanpur Dehat News : पुलिस ने 25 हजार के इनामी को अरेस्ट किया, हत्या के मामले में चल रहा था फरार

UPT | सांकेतिक तस्वीर

Aug 17, 2024 00:26

कानपुर देहात पुलिस ने एक 25 हजार के इनामी बदमाश को अरेस्ट किया है। शातिर 15 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था। उसपर महिला की हत्या का आरोप था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे अरेस्ट ​कर लिया।

Kanpur Dehat News : यूपी की कानपुर देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रसूलाबाद पुलिस ने 25 हजार के ईनामी आरोपी को अरेस्ट किया है। पकड़ा गया आरोपी 15 महीने से फरार चल रहा था, उसपर बलवा और महिला की हत्या का आरोप था। पुलिस ने उसरी गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया है।
 
रसूलाबाद थाना क्षेत्र स्थित जोत गांव में अप्रैल 2023 में हुए बलवा में वहीं की रहने वाली चंदा देवी की मौत हो गई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से संजू फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। लेकिन पुलिस इस शातिर आपराधी को अरेस्ट नहीं कर पा रही थी।

पुलिस ने बीते छह जनवरी को कुर्की का आदेश उसके घर में चस्पा कराया था। इसके बाद छह जुलाई को घर की कुर्की की गई थी। पुलिस को बीते गुरूवार को सूचना मिली थी कि उसरी गांव के ईंट भठ्ठे के पास संजू देखा गया है। रसूलाबाद इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। 

Also Read