Kanpur News : शहर की 20 लाख जनता को आज झेलना पड़ेगा पेयजल का संकट, जानें क्या है वजह...

UPT | शहर की 20 लाख जनता को आज झेलना पड़ेगा पेयजल का संकट।

Sep 21, 2024 10:16

कानपुर शहर की जनता के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। शहर की जनता को आज शाम तक पानी की समस्या से जूझना पड़ेगा। सबसे ज्यादा समस्या कानपुर के दक्षिणी इलाके की जनता को झेलना पड़ेगा। इस समस्या...

Kanpur News : कानपुर शहर की जनता के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। शहर की जनता को आज शाम तक पानी की समस्या से जूझना पड़ेगा। सबसे ज्यादा समस्या कानपुर के दक्षिणी इलाके की जनता को झेलना पड़ेगा। इस समस्या से 50 से अधिक इलाकों में पेयजल का संकट रहेगा। हालांकि इस संकट के समाधान को लेकर जलकल विभाग कार्य कर रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर के बाद पेयजल की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा और पहले की तरह जनता को पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

ये है पूरा मामला
जलकल के पंपिंग स्टेशन भैरव घाट का एक ट्रांसफार्मर फूंकने से बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। जिसके चलते आधे शहर की जलापूर्ति ठप हो गई है। सबसे अधिक समस्या फूल बाग इलाके और दक्षिणी इलाके के क्षेत्र में हो रही है। लोग पानी के लिए बाल्टियां लेकर लाइनों में लगे दिख रहे हैं। हालांकि कई जगह जलकल विभाग द्वारा पानी के टैंकर भी भेजे गए हैं, लेकिन पूरी तरह से आपूर्ति नहीं हो सकी है। पानी सप्लाई की समस्या के चलते काहू कोठी, बिराना रोड, नयागंज, हालसी रोड, लाटूश रोड, कुरसवां, राम नारायण बाजार, कुली बाजार, सुतर खाना, एक्सप्रेस रोड, रायपुरवा, बांस मंडी, लक्ष्मी पुरवा बस्ती, फीलखाना, बाबूपुरवा, बगाही, चिड़ीमार का हाथा, बेगमपुरवा, किदवई नगर दक्षिण, मार्बल मार्केट सहित 50 से अधिक इलाकों में पेयजल का संकट बना हुआ है। शहर के 26 पंपिंग स्टेशनों पर यहीं से पानी की सप्लाई होती है। करीब 20 लाख आबादी के समक्ष पानी का संकट बना हुआ है।

क्या कहते हैं विभाग के जेई
पानी सप्लाई की समस्या के बाबत जलकल विभाग जेई रविकांत ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की वजह से पानी सप्लाई की समस्या बनी हुई है। आज दोपहर बाद तक ट्रांसफर सही होने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर ट्रांसफार्मर सही हो जाता है तो पानी सप्लाई की समस्या का समाधान हो सकेगा और लोगों को पहले की तरह पेयजल उपलब्ध हो जाएगा।

Also Read