UP Weather Update : यूपी में अभी नहीं मिलेगी लू से राहत, जल्द आ सकता मानसून

UPT | UP Weather News

Jun 10, 2024 09:46

उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद अब तक खत्म नहीं हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार रोजाना एक से दो डिग्री तक तापमान 13 जून तक...

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद अब तक खत्म नहीं हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार रोजाना एक से दो डिग्री तक तापमान 13 जून तक और बढ़ सकता है। जिससे लू चलने की संभावना और भी बढ़ सकती है। यह स्थिति लोगों के लिए और अधिक असहनीय बना रही है। इसके आलावा बता दें कि 13 जून के बाद पूर्वांचल के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। बूंदाबांदी के कारण, इन क्षेत्रों में तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून की शुरुआत 18 जून के बाद हो सकती है।

जानिए कैसे रहा मौसम
उत्तर प्रदेश में रविवार को प्रदेश के कई जिलों में गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया, जबकि रातों में भी न्यूनतम तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज रविवार को सबसे गर्म रही, जहां तापमान करीब 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में लोग गर्मी से बुरी तरह परेशान दिखे। औद्योगिक नगरी कानपुर में भी स्थिति कमोबेश प्रयागराज जैसी ही रही। यहां भी तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया। राजधानी लखनऊ की स्थिति भी कुछ बेहतर नहीं रही। यहां 43 डिग्री सेल्सियस का तापमान रिकॉर्ड किया गया। लू की लपटों से लोग परेशान नजर आए।

जल्द हो सकती बारिश
गोरखपुर, बलिया, प्रयागराज, बहराइच, और आसपास के क्षेत्रों में लू जैसे हालात बढ़ रहें है। जिससे लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक दानिश के अनुसार, यहां के मौसम में अब तक कोई सुधार नहीं देखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार 14 जून से मौसम में सुधार की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है। इसके साथ ही, 14, 15, और 16 जून को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है, जो लोगों को ठंडक प्रदान कर सकती है।

Also Read