Lucknow News : नगर निगम मुख्यालय में गिरा छत का प्लास्टर, इस वजह से बचे कर्मचारी

UPT | नगर निगम मुख्यालय में गिरा छत का प्लास्टर।

Sep 08, 2024 17:17

नगर निगम मुख्यालय में कर्मचारी घंटों बैठक काम करते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे रह गई है। ऐसा ही एक मामला तब समने आया जब रविवार को अचानक मुख्यायल में छत का प्लास्टर गिर गया।

Lucknow News : नगर निगम मुख्यालय में कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे रह गई है। मुख्यालय में रविवार को अचानक छत का प्लास्टर गिर गया। गनीमत रही कि साप्ताहिक अवकाश के चलते इस हादसे में कोई जख्मी नहीं हुआ। नगर निगम की ये इमारत करीब 100 साल से ज्यादा पुरानी है। अक्सर यहां प्लास्टर गिरने की घटना होती रहती है।

छु्ट्टी के चलते बंद था कार्यालय
नगर निगम मुख्यालय में दूसरे तल पर स्थित एक कार्यालय में रविवार को अचानक छत का प्लास्टर गिर गया। साप्ताहिक छुट्टी के चलते कार्यालय बंद था। प्लास्टर कार्यायल में रखे कम्प्यूटर और टेबल पर धड़ाम से गिरा। आवाज इतनी तेज थी कि नीचे गार्ड तक पहुंच गई। आनन-फानन मुख्यालय में मौजूद लोग ऊपर गए तो देखा कि प्लास्टर का मलबा कार्यालय में चारों को बिखरा था। इसकी जानकारी तत्काल अधिकारियों को दी गई। 

पहले भी कई बार गिर चुका है छत का प्लास्टर
ये कोई पहली बार नहीं जब नगर निगम मुख्यालय में छत का प्लास्टर गिरा है। इससे पहले इस वर्ष पांच मार्च को मुख्यालय में दोपहर को अकाउंट विभाग में छत का प्लास्टर टूट कर गिरा गया था। हादसे के दौरान अकाउंट विभाग के कर्मचारी दानिश अंसारी, आयुष पंत व अंकुर सिंह बाल-बाल बच गए थे। इसी तरह वर्ष 2022 में नगर निगम मुख्यालय की दूसरी मंजिल पर स्थित अधिष्ठान विभाग की छत का प्लास्टर गिरने से दो कर्मचारी चोटिल हो गए थे। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं लगी थी।

100 साल से अधिक पुरानी है इमारत
नगर निगम मुख्यालय की बिल्डिंग सौ साल से अधिक पुरानी हो चुकी है। यह अंग्रेजों के समय की बनी हुई। पुरानी होने से अकसर प्लास्टर गिरता रहता है। कई जगह पानी भी टपकता है। इससे पहले भी कई बार प्लास्टर गिर चुका है। कर्मचारी इसमें जान जोखिम में रखकर काम करते हैं। नगर निगम प्रशासन को स्थिति की जानकारी है। इसी वजह से गोमती नगर में वर्कशाप के पास नगर निगम का नया मुख्यालय बनाने का प्रस्ताव तैयार हुआ है। कार्यकारिणी से इसकी मंजूरी भी मिल चुकी है।

Also Read