Lucknow Crime : 200 करोड़ की ठगी करने वाला जुनैद अहमद गिरफ्तार, एक साल बाद दुबई से लौटने पर पुलिस ने दबोचा 

सोशल मीडिया | 200 करोड़ की ठगी करने वाला जुनैद अहमद गिरफ्तार।

Oct 07, 2024 14:38

हजरतगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार को निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 200 करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Lucknow News : हजरतगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार को निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 200 करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में तकरीबन 11 मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी जुनैद अहमद खान है। आरोपी करीब एक साल पहले दुबई भाग गया था। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। दुबई से लौटते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगी
इंस्पेक्टर ने बताया कि जुनैद खान ने फर्जी निवेश योजनाओं के जरिए सैकड़ों लोगों से 200 करोड़ रुपए की ठगी की है। वह लोगों को मोटे मुनाफे का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। शुरुआत में उसने भरोसा जीतने के लिए कुछ निवेशकों को थोड़ा मुनाफा भी दिया। धीरे-धीरे उसने सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपए इकट्ठा किए। इसके बाद उनकी गाढ़ी कमाई लेकर दुबई भाग गया। इसके चलते उसकी गिरफ्तारी काफी समय तक टलती रही। हालांकि, पुलिस ने उसकी वापसी पर नजर रखी और दुबई से लौटते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

ठगी में कई लोगों के शामिल होने की आशंका
पुलिस को पूछताछ में पता चला है इस ठगी के खेल में जुनैद अकेला नहीं था, बल्कि उसके साथ कुछ और लोग भी शामिल थे। ठगी में शामिल उसके साथियों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। पुलिस को शक है कि जुनैद ने इस ठगी को एक गिरोह के साथ मिलकर अंजाम दिया है।

Also Read