Lucknow News : नाले में बही मासूम बच्ची का शव गोमती बैराज में मिला, कपड़ों से हुई पहचान

UPT | नाले में बही बच्ची का शव बरामद।

Sep 08, 2024 19:59

राजधानी में चार सितंबर को दर्दनाक घटना घटी थी। वजीरगंज में बारिश के दौरान पैर ​फिसलने से छह साल की बच्ची नाले में बह गई थी। चार दिन बाद रविवार को बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है।

Lucknow News : राजधानी में चार सितंबर को दर्दनाक घटना घटी थी। वजीरगंज में बारिश के दौरान पैर ​फिसलने से छह साल की बच्ची नाले में बह गई थी। चार दिन बाद रविवार को बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है। गोमती बैराज के पास जलकुंभी में बच्ची का शव फंसा मिला। राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। बच्ची के कपड़ों से पहचान हुई है।

पैर फिसलने से हुआ था हादसा
वजीरगंज में मल्लाही टोला निवासी इरफान मजदूरी करते हैं। चार सितंबर (बुधवार) को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे भारी बारिश हो रही थी। उनकी छह साल की बेटी नसरा बड़ी बेटी नाजिया और सबसे छोटा बेटा अयान बारिश में नहाते हुए खेल रहे थे। खेल-खेल में उनकी गेंद नाली के पास चली जाती है। नसरा गेंद लेने के लिए दौड़ी तभी काई लगी होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह घर के पास से गुजर रही एक बड़ी नाली में गिर गई। नाली कुछ दूरी पर एक बड़े नाले में जाकर मिलती है। लोग जब तक बचाने पहुंचे नसरा बहकर उसी में गिर गई। नगर निगम, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने दो दिन तक बच्ची का पता नहीं चलने पर शनिवार को सर्च आपरेशन बंद कर दिया था। आज गोमती बैराज के पास बच्ची का शव बरामद किया गया। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Also Read