बाबा अमरनाथ यात्रा : पहला जत्था रवाना, ट्रेन द्वारा बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालु 

UPT | बाबा के दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु

Jun 24, 2024 18:24

उत्तर प्रदेश के हरदोई से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर पहला जत्था सोमवार को रवाना हो चुका है। हरदोई रेलवे स्टेशन से...

Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर पहला जत्था सोमवार को रवाना हो चुका है। हरदोई रेलवे स्टेशन से 25 से 26 अमरनाथ यात्री ट्रेन द्वारा बाबा बर्फ़ानी के दर्शन के लिए निकल पड़े। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं में दर्शन के लिए काफी उत्साह दिखा और रेलवे स्टेशन पर ही बाबा बर्फानी के जयकारे लगाने लगे। वर्ष 2004 से लगातार हरदोई से अमरनाथ यात्रियों का यह जत्था  दर्शन के लिए जाता है। इस बार भी 25 से 26 लोग दर्शन के लिए जत्थे में शामिल हुए हैं। कई दिनों की यात्रा कर यह जत्था वापस हरदोई के लिए रवाना होगा।

दर्शन के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था 
हरदोई रेलवे स्टेशन पर यह श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगा रहे थे। जब जानकारी हुई तो पता चला कि यह यात्री बाबा अमरनाथ की यात्रा पर जा रहे हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हरदोई से बाबा अमरनाथ की यात्रा पर पहला जत्था निकल चुका है। इस जत्थे में शामिल श्रद्धालु संदीप ब्याला बताते हैं कि वह और उनके साथी वर्ष 2004 से लगातार बाबा अमरनाथ की यात्रा पर जा रहे है। शुरुआत में कुछ एक ही श्रद्धालु हुआ करते थे, मगर अब इनके साथ भीड़ बढ़ती जा रहे हैं। 

पहले पहुंचेंगे ट्रेन से हरिद्वार
इस बार भी इनके साथ 25 से 26 लोगों का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकल पड़े है। संदीप बताते हैं कि वह हरदोई से ट्रेन द्वारा हरिद्वार पहुंचेंगे। जहां पर गंगा स्नान के बाद सीधे जम्मू जाएंगे। वहां माता वैष्णो देवी के दर्शन कर अमरनाथ यात्रा पर निकल पड़ेंगे। वहां इन सभी के द्वारा भंडारे का आयोजन करने के बाद कई दिनों की यात्रा को पूरी कर वापस हरदोई आ जाएंगे।

Also Read