लखनऊ से बड़ी खबर : कमला पसंद पान मसाला कंपनी में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 300 कर्मचारियों को बाहर निकाला गया

UPT | कमला पसंद पान मसाला कंपनी में लगी आग।

Sep 22, 2024 01:43

सरोजनीनगर के नादरगंज स्थित कमला पसंद पान मसाला कंपनी में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।

Lucknow News : लखनऊ से शनिवार की देर रात एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सरोजनीनगर के नादरगंज स्थित कमला पसंद पान मसाला कंपनी में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 300 कर्मचारी कंपनी के भीतर फंस गए थे। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। करीब 45 मिनट में सभी लोगों को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया और आग पर भी काबू पा लिया। कंपनी के दूसरे फ्लोर पर लगी थी आग
बता दें कि आग कंपनी के दूसरे फ्लोर पर लगी थी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के दूसरे फ्लोर पर सिर्फ रॉ मटेरियल रखा था। आग लगने से पूरा रॉ मटेरियल जल गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

तंबाकू व पाउच जलने से फैली आग
एफएसओ के मुताबिक दमकल कर्मी पहुंचे तो फैक्ट्री से लपटें निकल रही थीं। पूरी फैक्ट्री में धुआं भरा हुआ था। उन्होंने बताया कि भारी मात्रा में तम्बाकू व पाउच होने से आग तेजी से फैली। तीन घंटे की मशक्कत कर आग पर पूरी से नियंत्रण पा लिया गया। आग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Also Read