Lucknow News : RO-ARO पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, तीन साथी भी पकड़े गए 

UPT | RO-ARO पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Apr 21, 2024 22:54

समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी 2024 (RO-ARO) पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने लखनऊ से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। STF ने...

Lucknow News : समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी 2024 (RO-ARO) पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने लखनऊ से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। STF ने रविवार को चारों आरोपियों को कौशांबी की मंझनपुर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद में उन्हें जेल भेजा गया।

5 लाख रुपए में पेपर लीक करने की डील
एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार बदमाशों में डॉ. शरद सिंह पटेल पेपर लीक मामले का सरगना है। जिसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर 5 लाख रुपए में पेपर लीक करने की डील की थी। गैंग के सदस्य अर्पित विनीत यशवंत को एडवांस के तौर पर एक लाख रुपए का भुगतान दिया गया था। उसने संगम नगरी के बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज के स्ट्रॉन्ग रूम से गार्ड की मदद से पेपर लीक किया था।

डॉ. शरद सिंह पटेल को धर दबोचा
एसटीएफ के CO लाल प्रताप सिंह ने बताया कि वह शनिवार शाम राजधानी लखनऊ के PGI थाना क्षेत्र की वृंदावन योजना में थे। मुखबिर ने उन्हें RO-ARO पेपर लीक मामले की सूचना दी। इसके बाद शाम करीब 6 बजे डॉ. शरद सिंह पटेल को धर दबोचा। उसके साथ लखनऊ के अभिषेक शुक्ला, प्रयागराज के कमलेश कुमार पाल उर्फ केके और अर्पित विनीत यशवंत को भी गिरफ्तार किया गया। शरद पटेल ने लखनऊ के स्कूल संचालक सौरभ शुक्ला के साथ मिलकर पेपर लीक किया था।

Also Read