उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में बड़ा एक्शन : वाइस चेयरपर्सन को पद से हटाया गया, सामने आई बड़ी वजह

UPT | अजय राय और पंखुड़ी पाठक।

Jul 07, 2024 20:52

दानिश आज़म वारसी को सोशल मीडिया विभाग के वाइस चेयरपर्सन पद से हटाया गया। यह निर्णय पंखुड़ी पाठक द्वारा लिया गया और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इसकी पुष्टि की। फैसला लोकसभा चुनाव के बाद की गई समीक्षा के आधार पर लिया गया।

Lucknow News : उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। विभाग की चेयरपर्सन पंखुड़ी पाठक ने वाइस चेयरपर्सन दानिश आज़म वारसी को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। यह जानकारी रविवार की देर शाम उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की गई।

समीक्षा के आधार पर लिया गया फैसला
जानकारी के मुताबिक, दानिश आज़म वारसी को सोशल मीडिया विभाग के वाइस चेयरपर्सन पद से हटाया गया। यह निर्णय पंखुड़ी पाठक द्वारा लिया गया और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इसकी पुष्टि की। फैसला लोकसभा चुनाव के बाद की गई समीक्षा के आधार पर लिया गया।
कारणों का खुलासा नहीं हुआ
पंखुड़ी पाठक ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को लिखे एक पत्र में कहा, "लोकसभा चुनाव के उपरांत की गई समीक्षा में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। इन तथ्यों के प्रकाश में सोशल मीडिया विभाग के वाइस चेयरपर्सन दानिश आज़म वारसी को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त करने का निर्णय लिया गया है।" इस फैसले के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन यह माना जा रहा है कि यह कदम पार्टी के सोशल मीडिया रणनीति में बदलाव का संकेत हो सकता है। साथ ही लोकसभा चुनाव के दौरान दानिश आजम का पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होना है।

पार्टी के हित में लिया गया फैसला
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, "यह फैसला पार्टी के हित में लिया गया है। हम आगामी चुनावों की तैयारियों के लिए अपनी सोशल मीडिया रणनीति को और मजबूत करना चाहते हैं।" इस बदलाव के बाद सोशल मीडिया विभाग की नई संरचना और रणनीति पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जल्द ही इस रिक्त पद पर नई नियुक्ति की घोषणा की जा सकती है।

यह कदम उत्तर प्रदेश कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि सोशल मीडिया आज के समय में राजनीतिक संचार और जनता तक पहुंच का एक प्रमुख माध्यम बन गया है। लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदर्शन में सुधार हुआ है। ऐसे में करीब ढाई साल बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी रणनीति में व्यापक बदलाव करेगी।

Also Read