सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला : लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर हटाए गए, बरेली समेत कई जिलों में भी अफसर बदले

UPT | UP IPS Transfer

Jun 22, 2024 09:28

सरकार ने 11 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। यह आदेश राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया है और इसमें विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां शामिल हैं।

Lucknow News : चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार फिर से एक्शन मोड में दिख रही है। इसी बीच सरकार ने पुलिस विभाग (police department) में बड़ा फेरबदल किया है। यूपी में दो अलग-अलग आदेशों कद तहत 16 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा को हटाकर आईपीएस तरुण गाबा को जिम्मेदारी दी गई है। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर एसबी शिराडकर के स्थान पर आईपीएस अमरेंद्र कुमार सेंगर को नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

11 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले
  1. प्रेम चन्द मीना
  2. एस. बी. शिराडकर
  3. बिनोद कुमार सिंह
  4. प्रकाश डी.
  5. जय नरायन सिंह
  6. एल. वी. एन्टनी. देव
  7. अमरेन्द्र कुमार सेंगर
  8. रघुवीर लाल
  9. के. सत्यनारायण
  10. बी.डी. पाल्सन
  11. रमित शर्मा
लखनऊ जोन के पदों पर स्थानांतरित
प्रमुख तबादलों में, प्रेम चन्द्र मीना को अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन से स्थानांतरित करके अपर पुलिस महानिदेशक/सी एन डी, पुलिस आवास निगम, उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है। एस.बी. शिरडकर, जो वर्तमान में लखनऊ के पुलिस आयुक्त हैं, को अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन के पद पर स्थानांतरित किया गया है। 



यूपी साइबर क्राइम में तबादला
विनोद कुमार सिंह, जो पहले अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशीक्षण मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस) के पद पर थे, को अब अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, उत्तर प्रदेश के रूप में नियुक्त किया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण तबादले
अन्य महत्वपूर्ण तबादलों में, प्रकाश डी.ओ. को अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवे, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। जय नारायण सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी/पीटीसी, सीतापुर का पदभार सौंपा गया है। एल.पी.एस.एन. राज कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, सीबीसीआईडी, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, आनन्द कुमार शर्मा को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ का नया प्रभार दिया गया है। सुधीर लाल को अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष सुरक्षा बल, उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ये भी पढ़े : यूपी में दिव्यांग कर्मचारियों को तबादले से राहत, पति-पत्नी की एक ही जिले में होगी तैनाती

इनके भी ट्रांसफर हुए
के. सत्यनारायण को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है। पी.डी.पी. पाल्सन को अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। रमित शर्मा को अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, बरेली के पद पर नियुक्त किया गया है। यह व्यापक फेरबदल उत्तर प्रदेश पुलिस के उच्च स्तरीय नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देता है। 

एक और तबादला एक्सप्रेस चली
एक और तबादला एक्सप्रेस चली है, जिसमें कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। तरुण गाबा को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि प्रशांत कुमार द्वितीय को आईजी रेंज लखनऊ नियुक्त किया गया है। विद्यासागर मिश्रा अब रामपुर के नए एसपी होंगे और राजेश द्विवेदी को प्रयागराज कुंभ का एसपी बनाया गया है। यमुना प्रसाद को नोएडा का डीसीपी नियुक्त किया गया है।

Also Read