प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन : ग्रामीणों ने एक दर्जन लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

UPT | धर्म परिवर्तन के मामले में पकड़ी गई धार्मिक किताबें

Apr 03, 2024 23:34

रायबरेली के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र में एक दर्जन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया ग्रामीणों का आरोप है कि यह लोग धार्मिक सभा के नाम पर लोगों का धर्म परिवर्तन करवा रहे थे।

Raebareli News : लगातार धर्म परिवर्तन के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रायबरेली के महाराजगंज में आया, जहां ईसाई धर्म का घर-घर प्रचार कर रहे एक दर्जन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप लगाया गया कि प्रार्थना सभा के नाम पर हिंदुओं का धर्म परिवर्तन किया जा रहा है।

घर-घर जाकर प्रचार कर रहे लोगों के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने किताब बांट रहे एक दर्जन लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा। मामला महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कुशमहुरा गांव का है। जहां संजय नाम का युवक एक दर्जन साथियों के साथ घर-घर जाकर धर्म प्रचार कर रहा था। जैसे इसकी सूचना ग्रामीणों को लगी ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सभी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को मय धार्मिक पुस्तकों के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Also Read