Raebareli News : मनोज पांडे की जनसभा में पहुंचेंगे अमित शाह, करेंगे शक्ति प्रदर्शन

UPT | जनसभा में तैयारी का जायजा लेते मनोज पांडे

May 16, 2024 14:01

रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज कुमार पांडे आज एक जनसभा आयोजित कर रहे हैं जिसमें भाजपा के शीर्ष नेता गृहमंत्री अमित शाह पहुंच रहे हैं

Raebareli news : रायबरेली में कल शुक्रवार को ऊंचाहार में स्थानीय   समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज पांडे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व गृहमंत्री अमित शाह के लिए जनसभा का आयोजन कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने आज जगतपुर में जनसभा स्थल का दौरा करके तैयारियों का जायजा लिया। सूत्र बताते हैं कि मनोज पांडे इस जनसभा में भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 

मनोज पांडे ने अमित शाह को लौह पुरुष बताया
मीडिया से बात करते हुए मनोज पांडे ने भारतीय जनता पार्टी के नेता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर आने और अब इस कार्यक्रम को आयोजित करने के पीछे मंशा पूछी तो उन्होंने कहा कि वह केवल भारतीय जनता पार्टी के नेता नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत के लौह पुरुष हैं। भारत के गृहमंत्री हैं। जिन्होंने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एकजुटता लाने का कार्य किया है। यह वह व्यक्ति हैं जिन्होंने नक्सलाइट को कंट्रोल किया है। पंजाब में और कश्मीर में आतंकवाद की समस्या को दूर किया है। कश्मीर में जो घटनाएं होती थी। उसे खत्म किया है। धारा 370 को भारत के प्रधानमंत्री के निर्देशन में उन्होंने कश्मीर में हटाने का काम किया है। मैंने उसी समय 6 महीने पहले भी कहा था जो राम का नहीं हुआ किसी काम का नहीं। देश में दो विचारधारा की लड़ाई शुरू हो चुकी है। जो कुछ लोग हैं जो राम को गाली देना चाहते हैं राम का अनादर करना चाहते हैं। किसान का अनादर करना चाहते हैं। दलित का अनादर करना चाहते हैं। जो लोग भारत के संविधान की बात करते हैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री भाई अमित शाह जब तक इस धरती पर हैं कमजोरों के हक को कोई छीन नहीं सकता। देश के प्रधानमंत्री आज देश को आगे बढ़ाने काम कर रहे हैं। मनोज पांडे देश के प्रधानमंत्री की प्रशंसा करता है किसी को अगर तकलीफ हो रही है तो उसे होती रहे वह उसकी चिंता नहीं करते।

Also Read