Raebareli News : घर से लापता दो सगे नाबालिग भाई, गांव से दूर शहर में कैसे मिले, जानें पूरी खबर... 

UPT | थाने में बैठे घर से लापता दो भाई।

Jul 24, 2024 11:21

घर से अचानक लापता हुए दो बच्चों की खबर जैसे ही इलाके में फैली, हड़कंप मच गया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर गांव के रहने वाले दो बच्चों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों बच्चों ...

Raebareli News : घर से अचानक लापता हुए दो बच्चों की खबर जैसे ही इलाके में फैली, हड़कंप मच गया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर गांव के रहने वाले दो बच्चों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को रायबरेली शहर से ढूंढ निकाला। दोनों नाबालिक शहर कैसे पहुंचे, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर गांव के रहने वाले दो भाई कक्षा 6 और कक्षा 8 में पढ़ते हैं। दोनों भाई अर्श सिंह व अंशु सिंह मंगलवार की शाम करीब 5:00 बजे लापता हो गए थे। उसके बाद उनके घर पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। कोतवाली नगर में लालगंज पुलिस ने संयुक्त प्रयास करते हुए दोनों बच्चों को मात्र 5 घण्टे में सकुशल ढूंढ निकाला। बच्चों के मिलने बाद कोतवाल राजेश सिंह ने बच्चों को परिजनों के सपुर्द कर दिया। 

शहर कैसे पहुंचे, पता नहीं
पुलिस ने बच्चों से पूछा कि वे मधुकरपुर से शहर कैसे पहुंच गए, लेकिन दोनों में से कोई भी कुछ ठीक से नहीं बता पाए। बच्चों को परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन भी इस बात का पता लगाने लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि दोनों बच्चे गांव से शहर कैसे पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पुलिस का आभार जताया है।

Also Read