बड़ी कार्रवाई : नगर निगम ने चिनहट के उत्तरधौना गांव में सात करोड़ रुपये की जमीन से कब्जे हटाए

UPT | लखनऊ।

Jun 27, 2024 00:31

संपत्ति अधिकारी संजय यादव ने बताया कि ग्राम उत्तरधौना के गाटा संख्या 395 व 398 क्षेत्रफल 0.377 हेक्टेयर अर्थात 3770 वर्ग मीटर भूमि नगर निगम को विनिमय से पार्श्वनाथ सीटी हाउसिंग सोसाइरी की ओर से दी गई थी।

Lucknow News : चिनहट के उत्तरधौना गांव में 3770 वर्ग मीटर जमीन से कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। इस जमीन की वर्तमान बाजार मूल्य 7 करोड़ 40 लाख रुपये है। नगर निगम ने सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करवाकर ताड़-बाड़ से घेराबंदी करवा दी और वहां अपना बोर्ड भी लगा दिया है। 

संपत्ति अधिकारी संजय यादव ने बताया कि ग्राम उत्तरधौना के गाटा संख्या 395 व 398 क्षेत्रफल 0.377 हेक्टेयर अर्थात 3770 वर्ग मीटर भूमि नगर निगम को विनिमय से पार्श्वनाथ सीटी हाउसिंग सोसाइरी की ओर से दी गई थी। इस भूमि पर कई लोगों ने अवैध कब्जा किया था। पूर्व में भी नगर निगम के संपत्ति विभाग की ओर से उन्हें भूमि खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। बुधवार को नगर निगम के नायब तहसीलदार संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक अविनाश तिवारी एवं निगम के लेखपाल सुभाष, संदीप कुमार, राकेश कुमार, लालू कुमार, आशुतोष एवं आलोक कुमार एवं राजू सोनी एंव नगर निगम की टीम एवं प्रवर्तन दल के सहयोग से अवैध निर्माण हटा दिया गया। जमीन की वर्तमान बाजार मूल्य 7 करोड़ 40 लाख रुपये है।

Also Read