Lucknow Crime : लुलु मॉल में ज्वेलरी शोरूम में चोरी, तीन महिलाओं ने दिखाई हाथ की सफाई   

UPT | लुलु मॉल में ज्वेलरी शोरूम में चोरी।

Sep 15, 2024 21:21

सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में स्थित लुलु मॉल में चोरी का मामला सामने आया है। तीन महिलाओं ने मॉल में कल्याण ज्वेलर्स शोरूम से लाखों रुपए कीमत के सोने के कंगन उड़ा दिए।

Lucknow News : सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में स्थित लुलु मॉल में चोरी का मामला सामने आया है। तीन महिलाओं ने मॉल में कल्याण ज्वेलर्स शोरूम से लाखों रुपए कीमत के सोने के कंगन उड़ा दिए। महिलाएं बड़े शातिराना अंदाज में दो सोने के कंगन चुराकर चलती बनीं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर शातिर महिलाओं की करतूत सामने आई। पुलिस ने स्टोर मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद
स्टोर मैनेजर पवन कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे स्टोर बंद किया गया। तब स्टॉक की गिनती के समय दो सोने कंगन कम थे। कंगन का कुल वजन 43.76 ग्राम था। स्टोर कर्मचारियों ने बताया कि तीन महिलाएं गहने खरीदने आई थीं। तीनों से सोने के कंगन दिखाने को कहा। करीब दस जोड़ी कंगन देखने के बाद कोई डिजाइन पसंद नहीं आया। इस बीच महिलाएं चुपके से दो कंगन चुराकर शोरूम से बाहर निकल गईं। रात में ज्वेलरी का स्टॉक मिलाया गया तो सोना कम पड़ रहा था। काफी खोजबीन के बाद भी इसका पता नहीं चला तो सीसीटीवी में पूरे दिन की रिकॉर्डिंग चेक की गई। इसमें तीनों महिलाएं सोने के कंगन चुराती नजर आईं। पुलिस मामला दर्ज कर महिलाओं की तलाश में जुट गई है।
 

Also Read