ट्रांसपोर्ट नगर हादसा : धीरज गुप्ता के परिजनों ने चौराहे पर शव रखकर किया प्रदर्शन, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UPT | जुनाबगंज चौराहे पर मृतक धीरज गुप्ता के परिजन शव रखकर प्रदर्शन करते।

Sep 08, 2024 13:54

ट्रांसपोर्ट नगर में जान गंवान वाले धीरज गुप्ता परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और मुजावजे की मांग की। इस बीच सरोजनीनगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने मृतक धीरज के परिजनों को एक लाख रुपए की मदद का किया एलान किया।

Lucknow News : ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया था। भारी बारिश के दौरान शाम को तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई थी। उसमें आठ लोगों की मौत गई। उन आठ लोगों में से एक धीरज गुप्ता भी थे। रविवार की सुबह जुनाबगंज चौराहे पर मृतक के परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि सरकार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करे और मुजावजा दिया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज घायलों से मिलने लोकबंधु अस्तपताल जाएंगे।

विधायक राजेश्वर सिंह ने किया आर्थिक का एलान
विधायक राजेश्वर सिंह ने मृतक धीरज गुप्ता के परिजवार को आर्थिक मदद के रूप में एक लाख रुपए देने की घोषणा की है, जिसके बाद मृतक के परिजन आश्वस्त हो गए और शव को सड़क से हटाया। इसके साथ ही विधायक ने कहा है कि वह ट्रांसपोर्टनगर में हुई त्रासदी के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से घटना के पीड़ितों की अधिकाधिक मदद करने का अनुरोध करेंगे। घटना में घायलों का हाल जानने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ लोकबंधु हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। शाम को राजेश्वर सिंह पीड़िता के घर जाएंगे।

एलडीए ने किया इमारत सील
लखनऊ विकास प्रधिकरण (एलडीए) ने रविवार की सुबह ट्रांसपोर्ट नगर में इस इमारत को पूरी तरह से सील कर दिया। जांच पूरी होने तक वह इमारत सील ही रहेगी। यह इमारत 13 दस साल पहले ही बनाई गई थी। इसका नक्शा वर्ष 2010 में पास हुआ था, जबकि इसका निर्माण 2011 में पूरा हुआ था। 

भूखंड और इमारत की जानकारी
इस दुर्घटना में ध्वस्त हुई हरमिलाप इमारत का भूखंड संख्या टीपीएन-54/फेज-1 है, जो एलडीए के दस्तावेजों में कुमकुम सिंगल के नाम पर दर्ज है। इस भूखंड का कुल क्षेत्रफल 1000 वर्ग मीटर है। इमारत बनने के बाद करीब 13 साल तक इसमें कोई समस्या नहीं आई, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने सभी को चौंका दिया है। 

हादसे में आठ लोगों की मौत
ट्रांसपोर्टनगर में शनिवार शाम बारिश के दौरान तीन मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ पहुंच गई है और 28 लोग घायल हैं। घायलों को राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर है। जिनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। 

रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी
बिल्डिंग में तीन फ्लोर थे। नीचे मोबील और स्पेयर पार्ट्स का काम होता था। बीच के फ्लोर में दवाओं का और तीसरे फ्लोर पर गिफ्ट आइटम का वेयर हाउस था। प्रशासन का कहना है कि नीचे के फ्लोर से सबको निकाला दिया गया है। अभी दो फ्लोर के मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। ड्रोन लाए गए हैं। मलबे से वॉइस डिटेक्ट करने की कोशिश हो रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।
 

Also Read